फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Samsung Begins Manufacturing of Galaxy Fold in India, says reports

6 कैमरे वाले Galaxy Fold की भारत में मैन्युफैक्चरिंग रिपोर्ट पर सैमसंग ने दिया यह बयान

Mon, 01 Jul 2019 12:24 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 01 Jul 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Samsung Begins Manufacturing of Galaxy Fold in India, says reports
Galaxy Fold

सैमसंग का पहला फोल्डेबल (मुड़ने वाला) स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड इसी साल फरवरी में गैलेक्सी 10 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था, हालांकि आधिकारिक लॉन्चिंग के 4 महीने बाद भी गैलेक्सी फोल्ड की बिक्री शुरू नहीं हो पाई है। वहीं कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि गैलेक्सी फोल्ड की स्क्रीन में दिक्कत आ रही है जिसके कारण इसे लॉन्च नहीं किया जा रहा है, हालांकि इन दावों पर सैमसंग ने एक अधिकारी ने कहा था कि डिस्प्ले में आने वाली दिक्कत को दूर कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसी बीच टिप्सटर इंशान अग्रवाल ने दावा किया है कि सैमसंग ने गैलेक्सी फोल्ड की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू कर दी है और जल्द ही इस फोन को बाजार में उतारा जाएगा। वहीं उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी फोल्ड की ग्लोबल लॉन्चिंग जुलाई के अंत तक हो जाएगी, हालांकि सैमसंग ने ग्लोबल या भारत में गैलेक्सी फोल्ड की लॉन्चिंग तारीख को लेकर कुछ नहीं कहा है। हालांकि सैमसंग ने इस दावे को खारीज कर दिया है और कहा है कि गैलेक्सी फोल्ड की मैन्युफैक्चरिंग भारत में नहीं होगी।

विज्ञापन

Samsung Galaxy Fold की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसके प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में 7.3 इंच की इनफिनिटी फ्लेक्स डायनेमिक एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1536x2152 पिक्सल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी डिस्प्ले 4.6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 840x1960 पिक्सल है। फोन की स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम के साथ 512GB की फिक्स्ड स्टोरेज मिलेगी और इसमें एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड का फीचर नहीं होगा। इस फोन में दो बैटरी दी गई हैं जिनकी कुल क्षमता 4380mAh है।

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में हैं 6 कैमरे

इस फोन में कुल 6 कैमरे हैं, जिनमें से 3 पीछे की ओर, 2 अंदर की ओर और एक फ्रंट में है। फोन में रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला पहला लेंस, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला दूसरा लेंस और 12 मेगापिक्सल का तीसरा टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट में 10 मेगापिक्सल व 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी कैमरा भी 10 मेगापिक्सल का है। ऐसे में यदि आपका फोन किसी भी एंगल से मुड़ा होगा, तब भी आप फोटो क्लिक कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed