फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Samsung Galaxy A34 5G 6GB RAM Variant Tipped to Launch in India

Samsung Galaxy A34 5G का नया रैम वेरियंट भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत आई सामने

Mon, 27 Mar 2023 11:24 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 27 Mar 2023 11:24 AM IST
सार

Samsung Galaxy A34 5G के नए वेरियंट यानी 6 जीबी रैम मॉडल कीमत 28,999 रुपये होगी, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा सैमसंग शॉप एप पर लेवकम वाउचर में 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A34 5G 6GB RAM Variant Tipped to Launch in India
Samsung Galaxy A34 5G - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में ही Samsung Galaxy A34 5G को भारत में लॉन्च किया है और अब कंपनी Samsung Galaxy A34 5G के नए रैम वेरियंट की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। Samsung Galaxy A34 5G को दो स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया था। अब Samsung Galaxy A34 5G का 6 जीबी रैम वेरियंट भी लॉन्च होने वाला है। इससे पहले यह फोन 8 जीबी रैम और दो स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध था।

विज्ञापन


Samsung Galaxy A34 5G के 6 जीबी रैम की लॉन्चिंग इस महीने के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में हो सकती है। कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy A34 5G के नए वेरियंट यानी 6 जीबी रैम मॉडल कीमत 28,999 रुपये होगी, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा सैमसंग शॉप एप पर लेवकम वाउचर में 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।
विज्ञापन


Samsung Galaxy A34 5G को ग्रेफाइट, लाइम और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फोन के 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये और 8GB+256 GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है। सैमसंग ने नए मॉडल की लॉन्चिंग के बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Samsung Galaxy A34 5G की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी को भी एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 के साथ पेश किया गया है। इस फोन के साथ बड़ा 6.6 इंच फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट रेट के साथ आता है। इसके साथ भी  कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। 

Samsung Galaxy A34 5G के साथ भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी के साथ भी OIS का सपोर्ट है। फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ भी 5,000mAh बैटरी और 25 वाट की चार्जिंग मिलती है। दोनों फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, GPS, Glonass, Beidou, Galileo, QZSS और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed