फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Samsung Galaxy A50s And Galaxy A30s Smartphone Launch Tomorrow Know Price Specifcations Offers

Samsung Galaxy A50s, Galaxy A30s स्मार्टफोन कल होंगे लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरे का तोहफा

Tue, 10 Sep 2019 12:34 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 10 Sep 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50s And Galaxy A30s Smartphone Launch Tomorrow Know Price Specifcations Offers
samsung galaxy a30s and galaxy a50s - फोटो : social media

सैंमसंग (Samsung) कल यानी 11 सितंबर को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस (Samsung Galaxy A50s) और सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस (Samsung Galaxy A30s) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस और गैलेक्सी ए30 एस स्मार्टफोन को पहले कई मार्केट में पेश किया गया है।

विज्ञापन


लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ए सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स को भी बाजार में उतार सकती है और कंपनी ने इसकी जानकारी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी दी है, लेकिन अब तक सैमसंग ने दोनों फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। कीमत को लेकर कई विशेषज्ञों का मानना है कि गैलेक्सी ए50 एस और गैलेक्सी ए30 एस स्मार्टफोन को बजट रेंज में रखा जा सकता है। 

विज्ञापन

सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस की स्पेसिफिकेशन 

Samsung Galaxy A50s And Galaxy A30s Smartphone Launch Tomorrow Know Price Specifcations Offers
SAMSUNG GALAXY A50S - फोटो : social media
गैलेक्सी ए50 एस पहले लॉन्च हुए गैलेक्सी ए50 का अपग्रेड वर्जन है। इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फोन में एक्सीनॉस 9610 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज देगी।   

सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस का कैमरा 
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकता है, जिनमें 48 मेगापिक्सल का शूटर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। 



सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस की कनेक्टिविटी और बैटरी 
सैमसंग इस फोन में 4 वीओएलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दे सकता हैं। इसके साथ ही इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी के साथ 15 वॉट फास्ट चार्चिंग का सपोर्ट मिलेगा। 

सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस की स्पेसिफिकेशन 

Samsung Galaxy A50s And Galaxy A30s Smartphone Launch Tomorrow Know Price Specifcations Offers
samsung galaxy a30s - फोटो : social media

सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले समेत इनफिनिटी वी स्टाइल नॉच मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, सैमसंग इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दे सकता है। 

सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस का कैमरा 
कंपनी इस फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है जिनमें 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 8 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। फिलहाल फ्रंट कैमरे की जानकारी नहीं मिली है। 

सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस की कनेक्टिविटी और बैटरी 
सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस में ब्लूटूथ, वाई फाई, जीपीएस, 4जी वीओएलटीई और माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed