फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Samsung Galaxy Note 10 Galaxy Note 10 Plus India launch on 20 August know specifications

20 अगस्त को भारत में लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy Note 10

Wed, 07 Aug 2019 11:31 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 07 Aug 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Galaxy Note 10 Plus India launch on 20 August know specifications
Samsung Galaxy Note 10 - फोटो : Twitter/ Ishan Agarwal

Samsung ने अपने दो गैलेक्सी नोट डिवाइस की लॉन्चिंग की तैयारी कर ली है। 8 अगस्त को सैमसंग के दो नए फ्लैगशिप न्यूयॉर्क मेंलॉन्च होंगे जिनमें सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस शामिल हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में सैमसंग Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की लॉन्चिंग 20 अगस्त को होगी। गैलेक्सी नोट 10 डिवाइस में सैमसंग का Exynos 9825 या क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855/855 प्लस प्रोसेसर होंगे। वहीं भारत में गैलेकसी नोट 10 सीरीज की बिक्री 22-23 अगस्त से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की स्पेसिफिकेशन
अबी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी नोट 10 प्लस में 6.8 इंच की डिस्प्ले होगी, वहीं गैलेक्सी नोट 10 में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। नोट 10 को 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ और गैलेक्सी नोट 10 प्लस को 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन


रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गैलेक्सी नोट 10 प्लस को 5जी वेरियंट में भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में 4300mAh की बैटरी मिलेगी, जबकि गैलेक्सी नोट 10 में 3500mAh की बैटरी मिलेगी। दोनों फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएागा।

सैमसंग की गैलेक्सी नोट सीरीज के फोन में एज टू एज इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मिलेगी जिसमें यूनिफाइड एस पेन का सपोर्ट होगा। नए एस पेन में एयर एक्सन, गेस्चर नेविगेशन, सेल्फी और पावर प्वाइंट जैसे फीचर्स मिलेंगे। दोनों फोन गेमिंग के मामले में शानदार होंगे। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट और सैमंसग की साझेदारी भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed