{"_id":"5b0ce0a74f1c1bb36e8b50f7","slug":"vivo-x21-smartphone-launched-in-india-under-display-fingerprint-sensor-know-price-and-offers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivo X21 हुआ भारत में लॉन्च, यह है दुनिया का पहला इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Vivo X21 हुआ भारत में लॉन्च, यह है दुनिया का पहला इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन
Tue, 29 May 2018 03:11 PM IST
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 29 May 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Vivo X21
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X21 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। वीवो एक्स21 की लॉन्चिंग मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजत एक इवेंट में हुई। वीवो एक्स21 की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से 29 मई से शुरू हो गई है। बता दें कि इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन Vivo X21 इसी साल मार्च में चीन में Vivo X21 UD के नाम से पेश किया था।
वीवो एक्स21 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
2 of 4
vivo x21
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 6 जीबी रैम 128GB की स्टोरेज मिलेगी।
यह है प्राइस
3 of 4
vivo x21
जहां तक Vivo X21 के कैमरे का सवाल है तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ 3D मैपिंग, फेस अनलॉक मिलेगा। फोन में 3200mAh की बैटरी है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0 और हेडफोन जैक है। फोन में होम बटन नहीं दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ अनलॉक करने के लिए डिस्प्ले के बीच में टैप करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
VIVO X21
Vivo X21 की भारत में कीमत 35,999 रुपये है और फ्लिपकार्ट पर फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर के तहत 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा एसबीआई कार्डधारकों को 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। फोन के साथ हाई-फाई हेडफोन और स्क्रीन प्रोटेक्टर फ्री में मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।