Xiaomi Pad 8: पावरफुल प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले के साथ शाओमी पैड 8 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Xiaomi Pad 8 Launch India: शाओमी ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया दमदार टैबलेट शाओमी पैड 8 लॉन्च कर दिया है। खास तौर पर गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और ऑफिस के भारी-भरकम कामों के लिए डिजाइन किए गए इस प्रीमियम टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 का पावरफुल प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला शानदार 3.2K डिस्प्ले और 9,200mAh की लंबी चलने वाली बैटरी मिलती है।
विस्तार
शाओमी ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया प्रीमियम टैबलेट शाओमी पैड 8 लॉन्च कर दिया है। अगर आप गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या ऑफिस के काम के लिए एक दमदार टैबलेट की तलाश में हैं तो यह डिवाइस आपके लिए है। कंपनी ने इसे लेटेस्ट प्रोसेसर, स्मूथ डिस्प्ले और कई स्मार्ट एक्सेसरीज के साथ बाजार में उतारा है। आइए जानते हैं इस नए टैबलेट की कीमत, ऑफर्स और सभी खास फीचर्स के बारे में।
शाओमी पैड 8 की कीमत और वेरिएंट्स
शाओमी ने ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से इसे कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। यह टैबलेट दो शानदार कलर्स- ग्रेफाइट ग्रे और टाइटेनियम ब्लू में मिलेगा।
स्टैंडर्ड वेरिएंट्स:
8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹33,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹36,999
नैनो टेक्सचर डिस्प्ले (12GB + 256GB): ₹38,999
क्रिएटर एडिशन (इसमें शाओमी फोकस पेन प्रो साथ मिलेगा):
स्टैंडर्ड डिस्प्ले: ₹41,999
नैनो टेक्सचर डिस्प्ले: ₹43,999
एक्सेसरीज की कीमतें:
पैड 8 कवर: ₹1,499
स्टैंडर्ड कीबोर्ड: ₹4,999
फोकस पेन प्रो (स्टाइलस): ₹5,999
फोकस कीबोर्ड: ₹8,999
कब और कहां से खरीदें?
अगर आप इस दमदार टैबलेट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि शाओमी पैड 8 की सेल 17 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। ग्राहक इसे ऑनलाइन अमेजन और Mi.com के साथ-साथ अपने नजदीकी शाओमी ऑफलाइन स्टोर्स से भी आसानी से खरीद सकेंगे। इस पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको ₹3,000 की सीधी छूट मिल जाएगी। इसके अलावा एक शानदार स्पेशल ऑफर भी है जो ग्राहक 17 मार्च से 31 मार्च के बीच इस टैबलेट की खरीदारी करेंगे, उन्हें कंपनी की तरफ से 1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी।
शाओमी पैड 8 में क्या-क्या खास है?
1. शानदार और स्मूथ डिस्प्ले
इसमें 11.2-इंच की बड़ी LCD स्क्रीन दी गई है, जो 3.2K हाई-रेजोल्यूशन के साथ आती है। इसका 144Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बेहद स्मूथ बनाता है। इसमें 'वेट टच' का सपोर्ट भी है, यानी हल्के गीले हाथों से भी स्क्रीन अच्छे से काम करेगी।
2. दमदार परफॉर्मेंस
इस टैबलेट में बिल्कुल नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर लगाया गया है। आसान शब्दों में कहें तो भारी एप्स चलाना हो या हाई-ग्राफिक्स वाले गेम खेलने हों, यह टैबलेट बिना हैंग हुए मक्खन की तरह चलेगा।
3. बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
डिवाइस को लंबे समय तक चालू रखने के लिए 9,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 22.5W का रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है। इससे आप इस टैबलेट को पावरबैंक की तरह इस्तेमाल करके अपने ईयरबड्स या फोन को भी चार्ज कर सकते हैं।
4. कैमरा और शानदार साउंड
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और बेहतरीन वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, आपके एंटरटेनमेंट यानी फिल्म देखने और गाने सुनने का मजा दोगुना करने के लिए कंपनी ने इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले दमदार क्वाड-स्पीकर (4 स्पीकर) का सेटअप भी दिया है।
5. सॉफ्टवेयर और डिजाइन
यह टैबलेट बिल्कुल लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित शाओमी हाइपरओएस 3 पर चलता है। इतने सारे फीचर्स के बावजूद यह काफी पतला (5.75mm) और हल्का (सिर्फ 485 ग्राम) है, जिससे इसे हाथ में पकड़ना और साथ ले जाना बहुत आसान है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
कमेंट
कमेंट X