सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Scam: असली और नकली QR Code में क्या है अंतर? पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो जरूर जानें

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 08:17 PM IST
सार

QR Code Scams: QR Code से पेमेंट करना बेहद आसान हो गया है। लेकिन इसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। इसलिए QR Code स्कैन करने से पहले उसकी असलियत जांचना बेहद जरूरी है, वरना बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

विज्ञापन
fake vs original qr code scam how to identify
QR कोड स्कैम - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ा है। अब लोग नकद पैसे की जगह मोबाइल से ही भुगतान करना ज्यादा पसंद करते हैं। दुकानों, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप और यहां तक कि छोटी दुकानों पर भी QR Code स्कैन करके तुरंत भुगतान किया जा सकता है।


हालांकि इस सुविधा के साथ ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। कई साइबर अपराधी नकली QR Code लगाकर लोगों को धोखा देते हैं और उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। इसलिए QR Code स्कैन करने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
Trending Videos
fake vs original qr code scam how to identify
क्यूआर कोड - फोटो : अमर उजाला
QR Code को ध्यान से देखें
कई बार ठग असली QR Code के ऊपर अपना नकली QR Code चिपका देते हैं। इसलिए जब भी किसी दुकान या सार्वजनिक जगह पर QR Code से भुगतान करें, तो पहले उसे ध्यान से देखें। अगर QR Code पर किसी तरह का स्टिकर या कागज चिपका हुआ दिखाई दे, तो सतर्क हो जाएं और तुरंत भुगतान करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
fake vs original qr code scam how to identify
UPI PAYMENT - फोटो : अमर उजाला
पेमेंट से पहले नाम जरूर जांचें
जब भी आप QR Code स्कैन करते हैं, तो मोबाइल स्क्रीन पर उस व्यक्ति या दुकान का नाम दिखाई देना चाहिए, जिसे पैसे भेजे जाने वाले हैं। पेमेंट करने से पहले यह जरूर जांच लें कि दिख रहा नाम सही है या नहीं। अगर नाम अलग या संदिग्ध लगे, तो दुकानदार से पूछें की स्कैन करने पर जो नाम दिख रहा है वह उनका है या नहीं।
fake vs original qr code scam how to identify
UPI Frauds - फोटो : FREEPIK
भरोसेमंद एप का ही करें इस्तेमाल
QR Code स्कैन करने के लिए हमेशा भरोसेमंद और सुरक्षित भुगतान एप का ही इस्तेमाल करें। उदाहरण के तौर पर Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे एप सुरक्षित माने जाते हैं। किसी अनजान या संदिग्ध एप को डाउनलोड करके QR Code स्कैन करना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
fake vs original qr code scam how to identify
यूपीआई - फोटो : freepik
पैसे पाने के लिए QR Code स्कैन करने से बचें
साइबर ठग अक्सर लोगों को यह कहकर QR Code स्कैन करवाते हैं कि इससे उनके खाते में पैसे आ जाएंगे। लेकिन सच यह है कि QR Code को स्कैन तभी किया जाता है जब आपको पैसे भेजने हों। इसलिए अगर कोई व्यक्ति आपसे कहे कि आपको पैसे पाने के लिए QR Code स्कैन करना पड़ेगा, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। यह स्कैम हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed