सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   X Introduces New Feature to Block Grok AI from Editing Users’ Photos

एक्स का नया प्राइवेसी फीचर: एआई चैटबॉट ग्रोक नहीं कर पाएगा आपकी तस्वीरों से छेड़छाड़, जानिए कैसे करें सेटिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 10 Mar 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

X Grok AI Photo Editing Control: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने यूजर्स की प्राइवेसी के लिए एक नया फीचर पेश किया है। अब 'ब्लॉक मॉडिफिकेशंस बाय ग्रोक' टॉगल की मदद से आप अपनी तस्वीरों को एआई चैटबॉट से एडिट या मॉडिफाई होने से बचा सकते हैं। 

X Introduces New Feature to Block Grok AI from Editing Users’ Photos
ग्रोक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए एक अहम कदम उठाया है। अब आप अपनी अपलोड की गई तस्वीरों को एक्स के एआई चैटबॉट ग्रोक के जरिए एडिट या मॉडिफाई होने से रोक सकते हैं। भले ही यह फीचर एआई एडिटिंग को 100% ब्लॉक नहीं करता लेकिन यह फोटो से होने वाली छेड़छाड़ को काफी हद तक कम जरूर कर देगा। आइए समझते हैं कि यह नया फीचर क्या है और कैसे काम करता है।

Trending Videos

कैसे काम करता है यह नया फीचर?

अब से जब भी आप एक्स पर कोई नई पोस्ट बनाते समय फोटो अपलोड करेंगे तो आपको एडिटिंग टूल्स के ठीक बगल में 'ब्लॉक मॉडिफिकेशंस बाय ग्रोक' नाम का एक नया टॉगल (बटन) दिखाई देगा। जैसे ही आप इस सेटिंग को ऑन करते हैं। ये फीचर किसी भी दूसरे यूजर को आपकी फोटो के रिप्लाई में ग्रोक को टैग करके उसे एडिट करने की कमांड देने से रोक देगा। आसान शब्दों में कहें तो ग्रोक अब आपकी उस फोटो का कोई भी नया या एडिटेड वर्जन जनरेट नहीं कर पाएगा। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सुविधा मुख्य रूप से एक्स के पेड सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए ज्यादा प्रासंगिक और फायदेमंद बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फीचर की कुछ सीमाएं भी हैं

हालांकि यह फीचर प्राइवेसी की दिशा में एक अच्छी शुरुआत है लेकिन इसे पूरी तरह से फुलप्रूफ नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसमें अभी भी कुछ कमियां मौजूद हैं। उदाहरण के लिए, एक्स के आईफोन (आईओएस) एप में अगर कोई यूजर आपकी फोटो को देर तक दबाकर रखता है तो वह अभी भी उसे डायरेक्ट ग्रोक टूल में खोलकर एडिट कर सकता है। इसके अलावा एक बड़ा लूपहोल यह भी है कि कोई भी व्यक्ति आपकी फोटो को सेव या डाउनलोड करके उसी थ्रेड में दोबारा अपलोड कर सकता है और फिर ग्रोक को टैग करके उसके साथ छेड़छाड़ कर सकता है। साथ ही, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि यह नया फीचर सिर्फ नई अपलोड होने वाली तस्वीरों पर ही काम करेगा। यानी आपकी पहले से पोस्ट की गई पुरानी तस्वीरों पर यह सुरक्षा विकल्प लागू नहीं होगा।

कंपनी को क्यों लाना पड़ा यह फीचर?

इस साल की शुरुआत से ही एक्स का एआई टूल ग्रोक काफी विवादों में रहा है। कई रिपोर्ट्स में यह सामने आया कि लोग इस टूल का इस्तेमाल करके दूसरों की तस्वीरों को गलत तरीके से बदल रहे हैं। इससे कई बार असली लोगों की आपत्तिजनक तस्वीरें भी बन रही थीं। इसी आलोचना और प्राइवेसी की चिंताओं को देखते हुए एक्स और उसकी एआई कंपनी (एक्सएआई) ने यह कंट्रोल फीचर पेश किया है।

यूजर के लिए इसका क्या मतलब है?

भले ही यह फीचर हर तरह की एआई एडिटिंग को पूरी तरह न रोक पाए, लेकिन यह यूजर्स को उनकी तस्वीरों पर ज्यादा कंट्रोल देने और प्लेटफॉर्म पर एआई के जिम्मेदारी भरे इस्तेमाल की दिशा में एक बहुत जरूरी कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed