फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   government of India has issued a high severity warning for Windows PC users

Windows: सरकार ने विंडोज के लिए जारी की हाई-सिक्योरिटी वार्निंग, यूजर्स से डिवाइस को तुरंत अपडेट करने को कहा

Fri, 26 Aug 2022 06:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 06:51 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीईआरटी-इन को एक सिक्योरिटी फ्लो के बारे में अलर्ट किया गया है जो विंडोज डिफेंडर को नुकसान पहुंचा सकता है। विंडोज डिफेंडर वह प्रोग्राम है जो विंडोज को वायरस, मैलवेयर जैसे खतरों से बचाता है।

विज्ञापन
government of India has issued a high severity warning for Windows PC users
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्या आप विंडोज द्वारा संचालित डेस्कटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं? तो आपको पता होना चाहिए कि भारत सरकार ने आपके लिए हाई सिक्योरिटी वार्निंग जारी की है। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने सभी विंडोज यूजर्स के लिए एक एडवायजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि विंडोज में गंभीर घुसपैठ हो सकती है। यूजर्स को अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट करने के लिए कहा जाता है। 

संगठन (सीईआरटी-इन) को एक सिक्योरिटी फ्लो के बारे में अलर्ट किया गया है जो विंडोज डिफेंडर को नुकसान पहुंचा सकता है। विंडोज डिफेंडर वह प्रोग्राम है जो माइक्रोसॉफ्ट के कुछ संस्करणों (वर्जन) में विंडोज को वायरस, मैलवेयर और अन्य खतरों से बचाता है। 
विज्ञापन

 
सीईआरटी-इन और माइक्रोसॉफ्ट के एक्सपर्ट्स का दावा है कि मौजूदा स्थिति लंबे समय से जारी हाई-लेवल सिक्योरिटी इमरजेंसीज में से एक है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाई-लेवल की घुसपैठ के कारण हैकर्स सुरक्षा उपायों द्वारा बिना कंप्यूटर को एक्सेस करने में सक्षम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपर्ट्स का कहना है कि विंडोज डिफेंडर के क्रेडेंशियल गार्ड कंपोनेंट में एक बग है, नतीजन यह लोकली ऑथेंटिकेटेड अटैकर को सुरक्षा उपायों के पास जाने और टारगेटेड सिस्टम तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।  

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये बग जीरो-डे वल्नेरेबिलिटी कैटगरी में ऑटोमैटिकली फिट बैठता है जो बताता है कि जब इसे यूज किया जा रहा हो तो इसे डिस्कवर किया जा सकता है। यह धोखा दे सकता है क्योंकि यह एक ऑथोराइज यूजर्स प्रतीत होता है, जो इसे पूरे डोमेन तक एक्सेस प्रदान करता है। यह उन कंपनियों और संगठनों के लिए गंभीर परिणाम पैदा कर सकता है जो पूरे सिस्टम से जुड़ी प्रत्येक मशीन या अकाउंट को कंट्रोल करने के लिए डोमेन का यूज करते हैं।  


दुनियाभर के कुछ सिक्योरिटी एक्सपर्ट द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार, इस वल्नेरेबिलिटी को कथित तौर पर वर्ष 2021 में डिस्कवर किया गया था। वर्तमान में लगभग 1.5 बिलियन एक्टिव विंडोज यूजर्स हैं। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि हाल ही में डिस्कवर की गई वल्नेरेबिलिटी लगभग 43 विभिन्न संस्करणों को प्रभावित करती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed