सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   ChatGPT Nears 1 Billion Weekly Users as OpenAI Raises $110 Billion in Funding

चैटजीपीटी का नया रिकॉर्ड: हर हफ्ते 90 करोड़ लोग कर रहे हैं इस्तेमाल, अमेजन और एनवीडिया से मिली अरबों की फंडिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 28 Feb 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

OpenAI ChatGPT: ओपनएआई का चैटजीपीटी अब सिर्फ एक टूल नहीं बल्कि दुनिया की जरूरत बन चुका है। हर हफ्ते 90 करोड़ एक्टिव यूजर्स और 5 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स के साथ यह तेजी से 100 करोड़ के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ रहा है। इसकी इस बेतहाशा ग्रोथ पर दांव लगाते हुए अमेजन और एनवीडिया जैसे दिग्गजों ने इसमें 110 अरब डॉलर का भारी निवेश किया है। इससे कंपनी की कुल वैल्यूएशन 730 अरब डॉलर पहुंच गई है।

ChatGPT Nears 1 Billion Weekly Users as OpenAI Raises $110 Billion in Funding
ओपनएआई चैटजीपीटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में ओपनएआई के लोकप्रिय टूल चैटजीपीटी ने एक नया इतिहास रच दिया है। अब ये सिर्फ एक टेक एक्सपेरिमेंट नहीं रहा बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन गया है। कंपनी ने हाल ही में अपने यूजर बेस और फंडिंग से जुड़े कुछ चौंकाने वाले आंकड़े शेयर किए हैं जो बताते हैं कि एआई का भविष्य कितना विशाल है। आइए इसे समझते हैं कि इसके मायने क्या हैं।

Trending Videos

तेजी से 100 करोड़ यूजर्स के करीब

ओपनएआई ने पुष्टि की है कि चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में तेज उछाल आया है और अब हर हफ्ते 90 करोड़ लोग सक्रिय रूप से इसका उपयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि अक्तूबर 2025 में इसके 80 करोड़ वीकली यूजर्स थे। इसका मतलब है कि बेहद कम समय में ही इस प्लेटफॉर्म से 10 करोड़ नए लोग जुड़ चुके हैं। इस शानदार ग्रोथ को देखते हुए यह साफ है कि कंपनी अब बहुत तेजी से 100 करोड़ साप्ताहिक यूजर्स के जादुई आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एप का सब्सक्रिप्शन भी ले रहे लोग

सबसे बड़ी बात यह है कि लोग सिर्फ इसके फ्री वर्जन तक सीमित नहीं हैं। यूजर्स इसके प्रीमियम फीचर्स के लिए पैसे भी खर्च कर रहे हैं। चैटजीपीटी के अब 5 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। कंपनी का कहना है कि जनवरी और फरवरी 2026 उनके इतिहास में नए पेड यूजर्स जुड़ने के लिहाज से सबसे शानदार महीने साबित हो सकते हैं। यह इस बात का सबूत है कि लोग सीधे तौर पर प्रोडक्टिविटी टूल्स पर पैसा खर्च करने को तैयार हैं।

110 अरब डॉलर की छप्परफाड़ फंडिंग

तेजी से बढ़ते यूजर्स को देखते हुए निवेशकों ने भी ओपनएआई पर पैसों की बारिश कर दी है। कंपनी ने 110 अरब डॉलर (लगभग 9.1 लाख करोड़ रुपये) की नई प्राइवेट फंडिंग जुटाई है। इससे इसकी कुल वैल्यूएशन 730 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इस बड़े फंडिंग राउंड में दुनिया की दिग्गज कंपनियों ने भारी निवेश किया है। इसमें अमेजन की तरफ से 50 अरब डॉलर, एनवीडिया की ओर से 30 अरब डॉलर और सॉफ्टबैंक की तरफ से 30 अरब डॉलर का अहम योगदान शामिल है। खास बात ये है कि यह फंडिंग राउंड अभी भी खुला हुआ है। इसका सीधा सा मतलब है कि आने वाले दिनों में इस आंकड़े में और भी इजाफा हो सकता है और कुछ अन्य बड़े निवेशक भी इससे जुड़ सकते हैं।

लोग चैटजीपीटी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कहां कर रहे हैं?

आजकल एआई हर किसी का एक ऐसा पर्सनल असिस्टेंट बन गया है जो कई तरह के मुश्किल कामों को आसान बना रहा है। चाहे आकर्षक कंटेंट लिखना हो या जरूरी ईमेल ड्राफ्ट करना, कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम हो या फिर किसी भी विषय पर गहराई से रिसर्च करना हो- चैटजीपीटी हर कदम पर मददगार साबित हो रहा है। इसके अलावा, छात्रों की पढ़ाई और उनके जटिल सवालों को सुलझाने से लेकर बिजनेस की बेहतरीन प्लानिंग और स्ट्रेटेजी बनाने तक में इसका जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। यूजर्स की इन्हीं लगातार बढ़ती जरूरतों और उपयोग को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने भी अपने सिस्टम को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज, भरोसेमंद और सुरक्षित बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed