सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   EPFO 3.0 to Enable Instant PF Withdrawal via UPI, Ending Long Wait for Employees

EPFO 3.0: अब चुटकियों में निकलेगा पीएफ का पैसा; ईपीएफओ ला रहा है यूपीआई विड्रॉल, जानें कब शुरू होगी यह सुविधा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Tue, 10 Feb 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

EPFO 3.0: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपनी सेवाओं में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। प्रस्तावित ईपीएफओ 3.0 सिस्टम के तहत अब कर्मचारी अपने प्रोविडेंट फंड (पीएफ) का पैसा सीधे यूपीआई के जरिए तुरंत निकाल सकेंगे। इसका मतलब है कि पीएफ निकासी के लिए अब दिनों या हफ्तों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और पैसा सीधे बैंक खाते में रियल-टाइम क्रेडिट हो सकेगा।

EPFO 3.0 to Enable Instant PF Withdrawal via UPI, Ending Long Wait for Employees
अब यूपीआई से निकाल सकेंगे ईपीएफओ का पैसा - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप जानते होंगे कि अपनी ही मेहनत की कमाई यानी प्रोविडेंट फंड (पीएफ) का पैसा निकालना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। कागजी कार्रवाई से लेकर ऑनलाइन पोर्टल के चक्कर काटने तक, पीएफ निकासी हमेशा से एक लंबी और थकाऊ प्रक्रिया रही है। अक्सर इमरजेंसी में पैसों की जरूरत होती है लेकिन वेरिफिकेशन और सुरक्षा कारणों (जैसे ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव) की वजह से क्लेम सेटल होने में कई दिनों और कभी-कभी तो हफ्तों का वक्त लग जाता है। लेकिन अब करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपनी पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। ईपीएफओ एक ऐसी अत्याधुनिक प्रणाली पर काम कर रहा है जिसके बाद आपको पैसे के लिए दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ईपीएफओ 3.0 के तहत अब आप सीधे अपने यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। अब पीएफ का पैसा भी आपके बैंक खाते में तुरंत क्रेडिट हो सकेगा ठीक वैसे ही जैसे आप दुकान पर पेमेंट करते हैं या दोस्तों को पैसे भेजते हैं। यह कदम न केवल प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगा बल्कि डिजिटल इंडिया के दौर में पीएफ सेवाओं को बेहद आसान और फास्ट बना देगा।

Trending Videos

क्या है ईपीएफओ 3.0 और यह कब तक आएगा?

यह नई सुविधा ईपीएफओ के एक बड़े मिशन का हिस्सा है जिसे 'ईपीएफओ 3.0' कहा जा रहा है। विभाग अपने पुराने सिस्टम को पूरी तरह अपडेट कर रहा है ताकि पीएफ से जुड़े आपके सारे काम और भी आसान, तेज और पूरी तरह ऑनलाइन हो सकें। खबरों की मानें तो ईपीएफओ इस खास सुविधा और नए मोबाइल एप को अप्रैल 2026 तक बाजार में उतार सकता है। जैसे आप गूगल पे या फोनपे जैसे एप्स से पलक झपकते ही पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं ठीक वैसा ही अनुभव अब पीएफ के साथ भी मिलेगा। इस नए एप के आने के बाद आप अपने फोन से ही सीधे पीएफ बैलेंस चेक कर पाएंगे और उसे तुरंत निकाल भी सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे काम करेगा यूपीआई से पैसा निकालने का तरीका?

नए सिस्टम के आने के बाद पीएफ से पैसा निकालना उतना ही आसान हो जाएगा जितना बैंक से पैसे ट्रांसफर करना। आइए समझते हैं ये सुविधा कैसे काम करेगी?

  • सीधे बैंक खाते में पैसा: आपको बस अपना यूपीआई पिन डालना होगा और पीएफ का पैसा सीधे आपके उस बैंक खाते में पहुंच जाएगा जो पीएफ से लिंक है।
  • किसी की परमिशन की जरूरत नहीं: अब आपको लंबे-चौड़े ऑनलाइन फॉर्म भरने या किसी अधिकारी की मंजूरी का इंतजार नहीं करना होगा। यह सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक होगा।
  • कितने पैसे निकाल पाएंगे? शुरुआती खबरों के मुताबिक, एक बार में आप यूपीआई के जरिए करीब ₹25,000 तक निकाल सकेंगे।
  • बुढ़ापे के लिए बचत भी रहेगी सुरक्षित: आपकी पूरी जमा पूंजी खत्म न हो जाए इसके लिए एक सुरक्षा नियम भी बनाया जा रहा है। आपके कुल बैलेंस का करीब 25% हिस्सा हमेशा लॉक रहेगा ताकि रिटायरमेंट के समय आपके पास एक अच्छी रकम बची रहे।

परीक्षण और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस नई व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए ईपीएफओ फिलहाल कुछ डमी अकाउंट्स के ज़रिए इसका कड़ाई से परीक्षण कर रहा है। इस टेस्टिंग का मुख्य उद्देश्य सिस्टम की तकनीकी कमियों को पहचानना और उन्हें दूर करना है, ताकि भविष्य में होने वाले भुगतान पूरी तरह से सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के पूरे हों। जब यह एप अपने अंतिम रूप में पेश किया जाएगा, तो यह मौजूदा यूपीआई प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर काम करेगा, जिसमें सुरक्षा के इतने कड़े मानकों का पालन किया जाएगा कि आपके ट्रांजेक्शन और मेहनत की कमाई के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी की गुंजाइश न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed