एंड्रॉयड यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब इंस्टाग्राम पर नहीं फटेगी फोटो, मिलेगा iPhone जैसा दमदार कैमरा!
Instagram Android Update: गूगल और मेटा ने एंड्रॉयड पर इंस्टाग्राम एक्सपीरिएंस बेहतर बनाने के लिए नई साझेदारी की घोषणा की है। अब इंस्टाग्राम एप में अल्ट्रा HDR फोटोज, नाइट साइट लो-लाइट कैप्चर और बेहतर वीडियो स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। इससे एंड्रॉयड यूजर्स को इंस्टाग्राम पर ज्यादा शार्प, वाइब्रेंट और हाई-क्वालिटी फोटो-वीडियो अपलोड करने का अनुभव मिलेगा। साथ ही मेटा, इंस्टाग्राम और एडिट्स एप को एंड्रॉयड टैबलेट्स और एआई-पावर्ड एन्हांसमेंट फीचर्स के लिए भी ऑप्टिमाइज कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं तो आपने कभी न कभी यह दर्द जरूर महसूस किया होगा। फोन का कैमरा तो 100 मेगापिक्सल का है लेकिन जैसे ही इंस्टाग्राम पर फोटो या वीडियो डालो, उसकी क्वालिटी बेकार हो जाती है। वहीं, आईफोन यूजर्स की स्टोरीज हमेशा एकदम क्रिस्प दिखती हैं। लेकिन अब यह भेदभाव खत्म होने वाला है। गूगल और मेटा ने हाथ मिलाया है ताकि एंड्रॉयड पर इंस्टाग्राम एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदला जा सके।
आखिर क्यों खराब होती थी क्वालिटी?
अब तक एंड्रॉयड पर इंस्टाग्राम एप फोन के असली कैमरा सेंसर का इस्तेमाल करने के बजाय, कैमरे के 'प्रिव्यू' का स्क्रीनशॉट जैसा लेता था। इससे फोटो कंप्रेस हो जाती थी और धुंधली दिखती थी। वहीं आईफोन में एप सीधे कैमरा हार्डवेयर से जुड़ा होता था।
अब क्या नया मिलने वाला है?
गूगल ने अपने 'एंड्रॉयड Show' में कई बड़े अपडेट्स का एलान किया है:
Ultra HDR सपोर्ट: अब इंस्टाग्राम के इन-एप कैमरा से ही आप Ultra HDR फोटोज क्लिक कर पाएंगे। इसका मतलब है ज्यादा चटक रंग, बेहतर ब्राइटनेस और बिल्कुल असली जैसी दिखने वाली तस्वीरें।
Video Stabilisation: अगर आपके हाथ वीडियो बनाते समय कांपते हैं तो नया इन-बिल्ट स्टेबलाइजेशन फीचर आपकी वीडियो को बिना झटके के स्मूथ बनाएगा।
आईफोन को मिलेगी कड़ी टक्कर
गूगल का दावा है कि उन्होंने एंड्रॉयड 17 के फ्लैगशिप फोंस पर इसकी टेस्टिंग की है। नतीजे इतने शानदार हैं कि यह क्वालिटी अब मार्केट के 'लीडिंग कॉम्पिटिटर' यानी एपल के बराबर या उससे भी बेहतर हो सकती है।
टैबलेट और एआई में भी बड़े बदलाव
मेटा का ध्यान सिर्फ कैमरा क्वालिटी सुधारने पर ही नहीं है, बल्कि वह कई अन्य मोर्चों पर भी बड़े बदलाव कर रहा है। अब एंड्रॉयड टैबलेट यूजर्स को भी एक बेहतर और स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा। क्योंकि इंस्टाग्राम एप को खास तौर पर बड़ी स्क्रीन के लिए ऑप्टिमाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही, एप में भविष्य के हिसाब से कई एआई फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं।
उदाहरण के लिए, स्मार्ट इनहैंस फीचर की मदद से यूजर्स अब अपनी पुरानी या कम रेजोल्यूशन वाली फोटो और वीडियो को एआई के जरिए हाई-क्वालिटी में बदल सकेंगे। वहीं, कंटेंट क्रिएटर्स के लिए साइंस सेपरेशन जैसा दमदार टूल पेश किया जा रहा है। ये वीडियो रिकॉर्ड करते समय बैकग्राउंड के शोर-शराबे को हटाकर आपकी आवाज को एकदम साफ और प्रोफेशनल बना देगा। ये सभी अपडेट्स मिलकर एंड्रॉयड पर इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने के तरीके को पूरी तरह से बदल देंगे।
कब तक मिलेगा यह अपडेट?
ये फीचर्स बहुत जल्द रोलआउट होने शुरू होंगे। हालांकि गूगल ने कोई फिक्स तारीख नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में सभी लेटेस्ट एंड्रॉयड डिवाइसेस पर ये बदलाव दिखने लगेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.