सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Meta Launches AI Business Assistant WhatsApp: Create Product Descriptions and more

WhatsApp बिजनेस में आया नया AI टूल: अब मिनटों में तैयार होंगे प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन और इमेज; ऐसे करें इस्तेमाल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 09 May 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Meta AI Business Assistant: अब छोटे बिजनेस को डिजिटल ग्रोथ के लिए अलग से एक्सपर्ट रखने की जरूरत नहीं है। मेटा ने व्हाट्सएप बिजनेस में नया एआई बिजनेस असिसटेंट पेश किया है, जो प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन लिखने, कैटलॉग इमेज बनाने, मार्केटिंग सीखने और बिजनेस प्रोफाइल सुधारने जैसे काम एआई की मदद से आसान बना देगा। जानिए यह नया फीचर कैसे काम करेगा और यूजर्स को क्या फायदे देगा...

Meta Launches AI Business Assistant WhatsApp: Create Product Descriptions and more
व्हाट्सएप बिजनेस में मेटा ने नया एआई बिजनेस असिसटेंड फीचर जोड़ा - फोटो : whatsappbusiness
विज्ञापन

विस्तार

AI for Small Business: व्हाट्सएप बिजनेस में मेटा ने नया एआई बिजनेस असिसटेंड फीचर पेश किया है। जो खासतौर पर उन छोटे और मध्यम यूजर्स के लिए है, जो अपने बिजनेस से जुड़े कई जरूरी काम एआई की मदद से आसानी से कर सकते हैं। मेटा एआई बिजनेस असिस्टेंट यूजर्स को कंटेंट क्रिएशन, मार्केटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे कामों में सहायता देगा।
Trending Videos


Meta AI Assistant क्या-क्या कर सकेगा?
इन एआई टूल की मदद से बिजनेस यूजर्स बेहतर प्रोडक्ट डिस्क्रीप्शन  लिख सकेंगे। इसके अलावा कैटालॉग के लिए इमेज और कॉन्टेंट जनरेट कर सकेंगे, मार्केटिंग कैपेन सेटअपन कर सकेंगे, बिजनेस ग्रोथ से जुड़ी नई स्किल्स सीख सकेंगे और बिजनेस प्रोफाइल सुधारने के सुझाव भी पा सकेंगे। मेटा का कहना है कि यह फीचर खासतौर पर उन छोटे व्यापारियों के लिए उपयोगी होगा, जिनके पास अलग मार्केटिंग टीम या कंटेंट एक्सपर्ट्स की कमी है या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आप भी इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले बिजनेस चैट्स टैब में जाए। यहां उन्हें मेटा एआई असिसटेंट दिखाई देगा, यहां वे सजेस्टेड प्रॉम्प्ट्स चुन सकते हैं या खुद सवाल भी पूछ सकते हैं। इसके अलावा सर्च बार के जरिए भी एआई असिस्टेंट से सीधे सवाल पूछे जा सकते हैं। एक बार चैट शुरू होने के बाद यह बिजनेस असिस्टेंट नाम से चैट्स सेक्शन में सेव हो जाएगी।

मेटा को कौन-सी जानकारी मिलेगी?
मेटा ने स्पष्ट किया है कि एआई असिस्टेंट इस्तेमाल करने पर, यूजर प्रॉम्प्ट्स, एआई मैसेजेस, फीडबैक और बिजनेस प्रोफाइल डाटा कंपनी तक पहुंच सकता है। ये इसलिए क्योंकि एआई यूजर को बेहतर जवाब दे सके। हालांकि यूजर्स को एआई चैट डिलीट करने और पहले शेयर की गई जानकारी हटाने का विकल्प भी मिलेगा।

इसके साथ ही मेटा ने यह भी चेतावनी दी है कि जरूरी नहीं एआई की ओर से जनरेट सारे जवाब सटीक ही हों, इनमें से कुछ उपयुक्त नहीं भी हो सकते, इसलिए बिजनेस से जुड़ी अहम जानकारी को उपयोग करने से पहले एक बार जांच जरूर कर लें।

क्या इसको हटाया भी जा सकता है?
हां..अगर यूजर को यह फीचर पसंद नहीं आता है, तो वह इस फीचर को अपने अकाउंट से डिलीट भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
  • आप अपनी Chats टैब में जाकर Business assistant नाम की चैट को ठीक उसी तरह डिलीट कर सकते हैं जैसे किसी अन्य सामान्य चैट को करते हैं।
  • इसके अलावा आप AI के साथ की गई व्यक्तिगत चैट्स या मैसेज को भी चुनकर डिलीट कर सकते हैं।
  • आपके पास Meta AI के साथ पहले शेयर की गई जानकारी को हटाने का भी विकल्प होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed