सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Meta Patches Two Major WhatsApp Vulnerabilities; Users Urged Update App Immediately

WhatsApp Security Issue: व्हाट्सएप में सामने आई दो खामियां, मेटा ने जारी किया अलर्ट; कहा - तुरंत कर लें ये काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 05 May 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

WhatsApp Security Update 2026: क्या अब आपका व्हाट्सएप सुरक्षित नहीं है? मेटा ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। जिसमें कंपनी ने विंडोज, एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है। जानिए क्या है पूरा मामला और आप अपने अकाउंट को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं...
 

Meta Patches Two Major WhatsApp Vulnerabilities; Users Urged Update App Immediately
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

Meta Patch Vulnerabilities: मेटा के अनुसार उसने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप में मौजूद दो गंभीर सिक्योरिटी कमजोरियों को ठीक किया है, जो Windows, Android और iOS प्लेटफॉर्म्स को प्रभावित कर रही थीं। कंपनी ने कहा कि इन कमजोरियों की पहचान उसके बग बाउंटी प्रोग्राम के जरिए हुई थी। इसमें राहत की बात यह है कि अब तक इनका वास्तविक दुनिया में दुरुपयोग (exploitation) या गलत इस्तेमाल होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
Trending Videos


क्या थी परेशानियां?
मेटा के मुताबिक इसमें अटैचमेंट स्पूफिंग (CVE-2026-23863) और मीडिया वैलिडेशन फ्लॉ  (CVE-2026-23866) जैसी समस्याएं सामने आई थी, जानिए इनका क्या मतलब होता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
  • अटैचमेंट स्पूफिंग (Windows): इस बग के जरिए कोई भी खतरनाक फाइल खुद को सामान्य डॉक्यूमेंट की तरह दिखा सकती थी। जैसे ही यूजर इसे खोलता, वह फाइल प्रोग्राम बनकर सिस्टम में रन हो सकती थी, यानी बिना जानकारी के मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता था।
  • मीडिया वैलिडेशन फ्लॉ (Android & iOS): ये एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए था। मीडिया वैलिडेशन फ्लॉ की कमजोरी के कारण अटैकर बाहरी स्त्रोतों से कंटेंट लोड करवा सकते थे, जो डिवाइस के सिस्टम लेवल तक पहुंच सकता था। यानी संभावित डेटा या डिवाइस कंट्रोल का खतरा था।
कंपनी के बग बाउंटी प्रोग्राम ने इन खतरों को समय रहते पकड़ लिया। अच्छी बात यह भी है कि अभी तक किसी भी यूजर के डेटा चोरी की बात सामने नहीं आई है।

इसलिए जरूरी है अपडेट
भागदौड़ भरी जिंदगी अक्सर अपडेट का नोटिफिकेशन आने पर हम अपडेट लेटर पर क्लिक कर देते हैं, लेकिन व्हाट्सएप जैसे एप के मामले में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह मामला साबित करता है कि साइबर अपराधी अब केवल मैसेज पढ़ने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे मीडिया फाइल्स और अटैचमेंट्स के जरिए आपके पूरे डिवाइस का कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मेटा की ओर से पैच जारी करने का मतलब यह नहीं है कि आप सुरक्षित हैं; आप सुरक्षित तब होंगे जब वह पैच आपके फोन में इंस्टॉल होगा।

कैसे सुरक्षित रखें अपना अकाउंट?
अगर आप भी अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें..
  • तुरंत अपडेट करें: गूगल प्ले स्टोर, एपल एप स्टोर या विंडोज स्टोर से व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें।
  • संदिग्ध फाइलें: अनजान नंबरों से आए फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट्स को बिना जांचे न खोलें।
  • ऑटो-अपडेट: अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर एप्स के लिए Auto-Update ऑन रखें।
  • 2FA सक्रिय करें: अतिरिक्त सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप में टू-स्टेप वेरिफिकेशन(2FA ) जरूर ऑन रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed