सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   OpenAI Rolls Out Trusted Contact ChatGPT: Lifesaving AI Feature Prevent Self-Harm

ChatGPT: यूजर को गंभीर खतरा होने पर AI उनके ट्रस्टेड अकांउट को भेजेगा मैसेज, ऐसे काम करेगा यह नया सेफ्टी फीचर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 09 May 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

ChatGPT Trusted Contact Feature: एआई अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह मुश्किल वक्त में यूजर की सुरक्षा का ध्यान भी रखेगा। ओपनएआई ने चैटजीपीटी में नया फीचर लॉन्च किया है। जानिए यह फीचर क्या है? कैसे काम करेगा और यूजर्स की प्राइवेसी को कैसे सुरक्षित रख सकता है।
 

OpenAI Rolls Out Trusted Contact ChatGPT:  Lifesaving AI Feature Prevent Self-Harm
चैटजीपीटी का नया सुरक्षा फीचर - फोटो : openai.com
विज्ञापन

विस्तार

AI Safety Tools 2026: OpenAI ने चैटजीपीटी के लिए नया सेफ्टी फीचर ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट रोलआउट किया है। यह फीचर खासतौर पर 18 वर्ष से ऊपर के यूजर्स की मानसिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर किसी भरोसेमंद व्यक्ति जैसे दोस्त, परिवार के सदस्य या केयरगिवर को अपना ट्रस्टेड कॉन्टेक्ट बना सकते हैं। इससे चैटजीपीटी के ऑटोमेटेड सिस्टम को यूजर से बातचीत में अगर कोई सेल्फ-हार्म (आत्महत्या या खुद को नुकसान) या गंभीर मानसिक संकट के संकेत मिलते हैं, तो वह तुरंत चुने हुए व्यक्ति को अलर्ट भेज देगा। इसका मकसद यूजर्स को संकट के समय समय पर मदद दिलाना है।
Trending Videos


Three ChatGPT screens showing how to add a trusted contact: an info page, a contact form with consent toggle, and a confirmation that the invitation was sent.
विज्ञापन
विज्ञापन


ChatGPT Mental Health Support: चुने हुए व्यक्ति को कहां सूचना मिलेगी?
अगर चैटजीपीटी को लगता है कि यूजर पर गंभीर खतरा है, तो वह ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट को ईमेल, एसएमएस, इन-एप अलर्ट के जरिए सूचना भेज सकता है। यह फीचर फिलहाल दुनिया भर के 18 साल से ऊपर के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। जबकि दक्षिण कोरिया में इसकी न्यूनतम उम्र 19 वर्ष रखी गई है।

क्या सभी चैट्स दिखेंगी?
नहीं...ओपनएआई ने यहां प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अलर्ट में यूजर के चैट्स की पूरी जानकारी या कोई निजी जानकारी नहीं साझा होगी। वह केवल सामान्य चेतावनी और मदद से जुड़े संसाधनों की जानकारी दे सकता है। 

Phone screens showing alerts that a trusted contact may need support, with notifications and a message explaining how to help.
मानसिक स्वास्थ्य पर बढ़ता AI का फोकस
इस ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट फीचर को मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन जैसी संस्थाओं के सुझावों के साथ विकसित किया गया है। ओपनएआई के अनुसार, यह फीचर चैटजीपीटी के पहले से मौजूद सेफ्टी सिस्टम के साथ काम करेगा, जिसमें क्राइसिस हेल्पलाइन सजेशंस, इमरजेंसी सपोर्ट रिफरेल्स और सेल्फ-हार्म इंस्ट्रक्शंस को ब्लॉक करने जैसे सुरक्षा उपाय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed