सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   WhatsApp Liquid Glass UI: Stunning New Transparent Design Coming Soon iOS

व्हाट्सएप में जल्द मिलेगा Liquid Glass डिजाइन: एप में दिखेंगे ट्रांसपेरेंट लेयर्स, बेहतर होगा चैटिंग का अंदाज

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 07 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

WhatsApp Liquid Glass UI: व्हाट्सएप जल्द ही iOS यूजर्स के लिए एक खास अपडेट पेश करने की तैयारी में है। नए अपडेट में चैट स्क्रीन, नेविगेशन बार और चैट बार को ज्यादा ट्रांसपेरेंट और प्रीमियम लुक दिया जाएगा, जिससे एप का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा मॉडर्न दिखाई दे सकता है। जानिए इस अपडेट के बारे में विस्तार से...
 

WhatsApp Liquid Glass UI: Stunning New Transparent Design Coming Soon iOS
व्हाट्सएप - फोटो : व्हाट्सएप
विज्ञापन

विस्तार

इWhatsApp iOS Update: व्हाट्सएप जल्द ही आईफोन यूजर्स के लिए एप का डिजाइन पूरी तरह बदल सकता है। कंपनी नए लिक्विड ग्लास UI पर काम कर रही है, जिससे चैटिंग एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक महसूस हो सकता है। कंपनी के अनुसार फिलहाल व्हाट्सएप के कुछ हिस्सों में नया डिजाइन दिखाई देता है, लेकिन चैट स्क्रीन खोलते ही पुराना इंटरफेस नजर आता है। इस अपडेट में कंपनी इसी कमी को दूर करने की तैयारी में है।
Trending Videos


क्या है Liquid Glass UI?
लिक्विड ग्लास यूआई एक व्हाट्सएप का एक नया डिजाइन स्टाइल है, जिसमें ट्रांसपेरेंट लेयर्स, ग्लास इफेक्ट और स्मूद एनिमेशन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे एप ज्यादा हल्का, क्लीन और मॉडर्न दिखाई दे सकता है। अपडेट के बाद स्क्रीन पर मौजूद एलिमेंट्स बैकग्राउंड के साथ घुलते-मिलते नजर आएंगे, जिससे यूजर इंटरफेस ज्यादा प्रीमियम लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैट स्क्रीन में दिखेगा बड़ा बदलाव
इसमें सबसे बड़ा बदलाव व्हाट्सएप की चैट स्क्रीन में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैट बार अब फ्लोटिंग ग्लास स्ट्रिप जैसा दिखाई देगा, जिसमें चैट वॉलपेपर की हल्की झलक भी नजर आएगी। इसके अलावा नेविगेशन बार को भी ट्रांसपेरेंट बनाया जा सकता है, ताकि नीचे के मैसेज हल्के दिखाई दें और एप ज्यादा डायनामिक लगे।

कब तक आएगा अपडेट
फिलहाल यह नया डिजाइन टेस्टिंग स्टेज में है और सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि बीटा यूजर्स को यह अपडेट सबसे पहले देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed