{"_id":"5cb03445bdec2214757c62de","slug":"pubg-mobile-banned-buy-nepal-government-says-citing-negative-impact-on-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल ने PUBG पर लगाया प्रतिबंध, कहा- बच्चों पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
नेपाल ने PUBG पर लगाया प्रतिबंध, कहा- बच्चों पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
pubg
- फोटो : social media
विज्ञापन
लोकप्रिय मोबाइल वीडियो गेम पबजी (PUBG) पर नेपाल सरकार ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पबजी से बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था।
Trending Videos
नेपाल दूरसंचार नियामक (एनटीए) के उप निदेशक संदीप अधिकारी ने समचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, 'हमने PUBG पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है क्योंकि यह बच्चों और किशोरों के लिए नशे की लत की तरह है।' पबजी पर यह बैन गुरुवार से प्रभावी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः अब असल जिंदगी में आईलैंड पर होगा PUBG गेम, शामिल होंगे 100 प्लेयर्स, ऐसे करें आवेदन
संदीप ने कहा कि हिमालयी देश के संघीय जांच प्राधिकरण की ओर से पबजी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी जिसके बाद नियामक ने सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं, मोबाइल ऑपरेटरों और नेटवर्क सेवा प्रदाताओं को अपने नेटपर्क पर पबजी को बैन करने का निर्देश दिया है।
वहीं संदीप अधिकारी ने यह भी कहा कि अभी तक नेपाल में पबजी के कारण किसी प्रकार की हिंसा या किसी घटना की रिपोर्ट नहीं मिली है लेकिन इस मोबाइल गेम को लेकर चिंता है कि बच्चों को इसकी लत जाएगी और उनका ध्यान पढ़ाई से विचलित हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः PUBG: एक घंटे पबजी खेलने पर यहां मिल रहे हैं 700 रुपये
गौरतलब है कि भारत में पबजी गेम के कारण आत्महत्या समेत कई घटनाएं हो चुकी हैं। गुजरात में इस पर करीब 1 महीने के लिए प्रतिबंध भी लगाया गया था और प्रतिबंध के बावजूद पबजी खेलने के आरोप में 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। भारत में भी कई संगठनों ने पबजी पर बैन लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन