फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Assembly Election Results After majority in the trends BJP said Rahul prediction came true video goes viral

Election Results: रुझानों में बहुमत के बाद भाजपा ने कहा- सच हुई राहुल जी की भविष्यवाणी, वीडियो वायरल

Sun, 03 Dec 2023 02:53 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sun, 03 Dec 2023 02:53 PM IST
सार

चुनावी परिणामों पर देश-दुनिया की नजरें हैं। रुझानों में बहुमत के बाद भाजपा, कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। फिलहाल राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर हैं। राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी जुबान फिसली है।

विज्ञापन
Assembly Election Results After majority in the trends BJP said Rahul prediction came true video goes viral
social media - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतती दिख रही है। 

विज्ञापन


चुनावी परिणामों पर देश-दुनिया की नजरें हैं। रुझानों में बहुमत के बाद भाजपा, कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। फिलहाल राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर हैं। राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी जुबान फिसली है।
विज्ञापन

 


वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में भी जा रही है, राजस्थान में भी सरकार जा रही है, तेलंगाना में भी जा रही है। अहसास होते ही राहुल गांधी सॉरी बोलते हैं और कहते हैं कि उल्टा बोल दिया। राहुल गांधी के इस वीडियो को भाजपा के तमाम कार्यकर्ता और नेताओं के सोशल मीडिया हैंडल पर देखा जा सकता है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed