सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Earn up to 10,000 on DD News Creator’s Corner' launched for influencers with 20k+ followers;Apply now

DD Creators Corner: रील बनाओ और छा जाओ... क्रिएटर्स के लिए खुला नेशनल टीवी पर आने का रास्ता, ₹10,000 का इनाम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Wed, 11 Feb 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Social Media Creators on TV: डीडी न्यूज ने क्रिएटर्स कॉर्नर लॉन्च किया है, इसके तहत 20 हजार फॉलोअर्स वाले डिजिटल क्रिएटर्स अपना कंटेंट नेशनल टीवी पर दिखा सकेंगे। ये पहल सोशल मीडिया और ब्रॉडकास्ट मीडिया को एक मंच पर लाने का काम कर रही है।
 

Earn up to 10,000 on DD News Creator’s Corner' launched for influencers with 20k+ followers;Apply now
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

दूरदर्शन न्यूज (DD News) ने डिजिटल क्रिएटर्स के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म पेश किया है। क्रिएटर्स कॉर्नर के जरिए अब रील्स और यूट्यूब की दुनिया के सितारे नेशनल टेलीविजन पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। अगर किसी क्रिएटर के 20 हजार या उससे ज्यादा फॉलोअर्स हैं, तो वे 2 मिनट के शॉर्ट क्लिप्स से लेकर लॉन्ग-फॉर्म स्टोरीटेलिंग तक सबमिट कर सकते हैं। 
Trending Videos


यह पहल दिखाती है कि 2026 में मीडिया कैसे बदल रहा है। ये दर्शाता है कि शॉर्ट वीडियो अब सिर्फ इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शाूर्ट्स और एआई-बेस्ड एडिटिंग टूल्स से बना कंटेंट सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नेशनल टीवी का हिस्सा भी बन सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट: डीपफेक पर सरकार का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

क्रिएटर्स को क्या फायदा मिलेगा?
जो क्रिएटर्स रील्स बनाते हैं या रील्स बनाने के शौकीन है, उनके लिए ये एक शानदार मौका है। इससे उन्हें सोशल मीडिया से आगे नेशनल एक्सपोजर मिलेगा। इतना ही नहीं यह पहल न केवल नेशनल ब्रॉडकास्टर पर फीचर होने का मौका देती है, बल्कि आपके कंटेंट के लिए 10,000 रुपये तक की कमाई का जरिया भी बनी है। इसके साथ उनके कंटेंट को प्रोफेशनल पहचान मिलेगी और लाखों दर्शकों तक सीधी पहुंच होगी।

ये भी पढ़े: Kung Fu Robots: इंसानों संग कुंग फू सीखते दिखे ह्यूमनॉइड रोबोट, Viral Video ने चौंकाया

जीतने वाले को क्या मिलेगा?
इस पहल के तहत, 20 हजार से अधिक फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर्स को उनके कंटेंट की अवधि के आधार पर भुगतान किया जाएगा। 
 
क्र.सं. कंटेंट की अवधि मिलने वाली राशि (इनाम)
1. 2 मिनट तक 2,400 रुपये
2. 2 से 5 मिनट तक 2,400  + 20 प्रति सेकंड (2 मिनट के ऊपर)
3. 5 मिनट से अधिक 6,000 + 20 प्रति सेकंड (अधिकतम 10,000)

कब और कहां देखें?
  • शो का समय: क्रिएटर्स कॉर्नर को सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे तक प्रसारित होगा।
  • कंटेंट की चॉइस: आप अपना पुराना या नया, दोनों तरह का बेहतरीन कंटेंट शेयर कर सकते हैं।
  • पात्रता: यह मौका उन इन्फ्लुएंसर्स के लिए है जिनके पास 20,000 या उससे अधिक फॉलोअर्स हैं।

कैसे करें सबमिट?
क्रिएटर्स अपना कंटेंट ईमेल या व्हाट्सएप के जरिए भेज सकते हैं, जहां क्वालिटी और क्रिएटिविटी को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • क्या सबमिट करें: 2 मिनट की शॉर्ट क्लिप से लेकर लंबी स्टोरीटेलिंग तक।
  • थीम: आप किसी भी क्वालिटी कंटेंट पर अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं।
  • कैसे जुड़ें: क्रिएटर्स अपना बेस्ट कंटेंट ईमेल (ddnews.creatorscorner@gmail.com) या व्हाट्सएप (+91 8130555806) पर भेज सकते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DD News (@ddnews_official)






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed