Meta: फेसबुक ने रोलआउट किया कूल फीचर, अब आपकी प्रोफाइल फोटो करेगी नमस्ते, जानें कैसे करेगा काम
Meta AI Facebook Features: सोशल मीडिया पर प्रोफाइल फोटो अब सिर्फ एक स्थिर तस्वीर नहीं रहेगी। मेटा ने एक बहुत ही कूल फीचर रोलआउट किया है। जो आपकी साधारण फोटो को मूविंग GIF जैसी एनिमेटेड इमेज में बदल देता है। कंपनी का दावा है कि इससे यूजर्स खुद को ज्यादा एक्सप्रेसिव और क्रिएटिव तरीके से पेश कर सकेंगे। जानिए इस फीचर के बारे में विस्तार से...
विस्तार
मेटा ने फेसबुक एप में एक नया एआई फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अपनी स्टेटिक प्रोफाइल पिक्चर को सेकंडों में एनिमेटेड बना सकते हैं। मेटा एआई की मदद से फोटो अब वेव करती, पार्टी हैट पहनती या कन्फेटी के साथ जीवंत नजर आएगी। यह फीचर धीरे-धीरे उन यूजर्स को मिल रहा है जिनके पास मेटा एआई एक्सेस है। अब आपकी फोटो सिर्फ एक चेहरा नहीं, बल्कि आपकी भावनाओं को व्यक्त करने वाला एक छोटा सा वीडियो जैसा अनुभव देगी।
कैसे काम करेगा यह फीचर?
मेटा ने इसे बेहद आसान बनाया है। आपको बस अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करना है और एनिमेशन विकल्प को चुनना है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी फोटो हाथ हिलाए, पार्टी हैट पहने या उस पर कंफेटी (रंगीन कागज) गिरे, तो ऐसा एनीमेशन आप इसे फ्री में मिनटों में बना सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए एक ऐसी फोटो चुनें, जिसमें चेहरा साफ हो और सीधा कैमरे की ओर देख रहा हो। इसके बाद आपको एक स्मार्ट बदलाव दिखेगा। मेटा एआई सेकंड्स में आपकी फोटो को प्रोसेस कर उसे एक जीआईएफ की तरह मूविंग इमेज बना देगा, जिसे आप अपनी फीड या स्टोरी पर भी शेयर कर पाएंगे।
ये भी पढ़े: DD Creators Corner: रील बनाओ और छा जाओ... क्रिएटर्स के लिए खुला नेशनल टीवी पर आने का रास्ता, ₹10,000 का इनाम
सिर्फ प्रोफाइल ही नहीं, स्टोरीज और पोस्ट भी हुए स्मार्ट
मेटा ने इस अपडेट में कुछ और तड़के भी लगाए हैं। जैसे:
1. फोटो रीस्टाइल: अब आप अपनी पुरानी यादों (Memories) और स्टोरीज को एनिमे (Anime) या एथेरियल लाइटिंग जैसे प्रीसेट स्टाइल में बदल सकते हैं। बस एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट दें और फोटो का बैकग्राउंड या थीम बदल जाएगी।
2. एनिमेटेड बैकग्राउंड: फेसबुक फीड पर टेक्स्ट लिखते समय अब आप साधारण रंग के बजाय लहरों या गिरती पत्तियों जैसे एनिमेटेड बैकग्राउंड चुन सकते हैं।
ये भी पढ़े: YouTube का बड़ा अपडेट: अब 27 भाषाओं में ऑटो-डब होंगे वीडियो, करोड़ों यूजर्स का काम होगा आसान
कब और किसे मिलेगा यह फीचर?
मेटा के अनुसार, यह फीचर धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है। जिन यूजर्स के पास मेटा एआई का एक्सेस है, वे इसे इसका अभी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन जिनके पास मेटा एआई का एक्सेस नहीं है, तो आने वाले कुछ त्योहारों जैसे दिवाली, होली के लिए खास सीजनल एनिमेशन भी जोड़े जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.