{"_id":"6a5b6758a6e5203e9b0e1ee3","slug":"whatsapp-update-iphone-users-now-change-microphone-modes-during-calls-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp: आईफोन यूजर्स के लिए नया अपडेट, अब कॉल के दौरान एक टैप में बदल सकेंगे माइक्रोफोन मोड; ऐसे करेगा काम","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
WhatsApp: आईफोन यूजर्स के लिए नया अपडेट, अब कॉल के दौरान एक टैप में बदल सकेंगे माइक्रोफोन मोड; ऐसे करेगा काम
Sat, 18 Jul 2026 05:15 PM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:15 PM IST
सार
iPhone WhatsApp Feature: अगर आप आईफोन पर व्हाट्सएप के जरिए अक्सर वॉइस या वीडियो कॉल करते हैं, तो मेटा आपके लिए एक नया फीचर रोलआउट करने की तैयारी में है। इससे अब कॉल के दौरान ही माइक्रोफोन मोड बदला जा सकेगा। इसके लिए आपको बार-बार आईफोन कंट्रोल सेंटर में जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WhatsApp iPhone Update: WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप फॉर आईओएस के वर्जन 26.27.74 में माइक्रोफोन मोड का नया शॉर्टकट जोड़ा गया है। यह विकल्प सीधे कॉल इंटरफेस में मिलेगा, जिससे यूजर्स कुछ ही सेकेंड में अपनी जरूरत के अनुसार माइक सेटिंग बदल सकेंगे।
कैसे इस्तेमाल करें नया फीचर?
खास बात यह है कि इसमें आपको एक, दो नहीं, बल्कि तीन मोड मिलेंगे...
तुरंत होगा लागू
व्हाट्सएप का कहना है कि किसी भी माइक्रोफोन मोड को चुनते ही वह तुरंत सक्रिय हो जाएगा। इसके लिए कॉल काटने या दोबारा शुरू करने की जरूरत नहीं होगी और बातचीत बिना रुकावट जारी रहेगी।
किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
विज्ञापन
कैसे इस्तेमाल करें नया फीचर?
- अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो यह फीचर आपके लिए ही है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको व्हाट्सएप कॉल के दौरान स्क्रीन के नीचे दिए गए तीन डॉट्स वाले मैन्यू पर जाना होगा।
- यहां आपको माइक्रोफोन मोड का विकल्प दिखाई देगा।
- इसमें आप जरूरत के अनुसार मोड चुन सकते हैं।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इसमें आपको एक, दो नहीं, बल्कि तीन मोड मिलेंगे...
- स्टैंडर्ड मोड: यह डिफॉल्ट सेटिंग है, जिसमें किसी अतिरिक्त ऑडियो प्रोसेसिंग का इस्तेमाल नहीं होता।
- वॉइस आइसोलेशन: अगर आप शोर-शराबे वाली जगह पर हैं, तो यह मोड आपकी आवाज को प्राथमिकता देता है और बैकग्राउंड नॉइज को काफी हद तक कम कर देता है। इससे सामने वाले व्यक्ति तक आपकी आवाज ज्यादा साफ पहुंचती है।
- वाइड स्पैक्ट्रम: यह मोड आपकी आवाज के साथ आसपास की आवाजों को भी रिकॉर्ड करता है। ऐसे माहौल में यह उपयोगी हो सकता है, जहां आसपास की ध्वनि भी सुनाना जरूरी हो।
विज्ञापन
तुरंत होगा लागू
व्हाट्सएप का कहना है कि किसी भी माइक्रोफोन मोड को चुनते ही वह तुरंत सक्रिय हो जाएगा। इसके लिए कॉल काटने या दोबारा शुरू करने की जरूरत नहीं होगी और बातचीत बिना रुकावट जारी रहेगी।
किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
- फिलहाल यह अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है, इसलिए सभी यूजर्स को एक साथ उपलब्ध नहीं होगा। यह सुविधा केवल उन आईफोन मॉडल्स पर काम करेगी जो एपल के माइक्रोफोन मोड्स को सपोर्ट करते हैं।
- इनमें iPhone XR, iPhone XS और इसके बाद के मॉडल शामिल हैं। साथ ही फोन में iOS 15 या उससे नया वर्जन होना जरूरी है।
- अगर आप जानना चाहते हैं कि यह फीचर आपके आईफोन पर आया है या नहीं, तो सबसे पहले एप स्टोर से व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें।
- इसके बाद कॉल के दौरान तीन डॉट्स वाले मेन्यू में जाकर देखें कि माइक्रोफोन मोड का नया विकल्प दिखाई दे रहा है या नहीं।