{"_id":"6a5b53c4e1c02138780d0718","slug":"x-suffers-global-outage-thousands-users-report-app-feed-issues-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"X Outage: अचानक बंद हुई एक्स की सेवाएं, यूजर्स नहीं कर पा रहे पोस्ट, फीड और अकाउंट एक्सेस","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
X Outage: अचानक बंद हुई एक्स की सेवाएं, यूजर्स नहीं कर पा रहे पोस्ट, फीड और अकाउंट एक्सेस
Sat, 18 Jul 2026 03:52 PM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:52 PM IST
सार
X Down: अगर आप एक्स इस्तेमाल कर रहे हैं और आपकी फीड रिफ्रेश नहीं हो रहा है या नई पोस्ट शेयर करने में दिक्कत आ रही है, तो घबराने की जरुरत नहीं है। एक्स एक बड़े तकनीकी आउटेज का सामना कर रहा है, जिसे लेकर हजारों यूजर्स ने एप और वेबसाइट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
एक्स
- फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर पर एक्स आउटेज को लेकर सैकड़ों शिकायते दर्ज हो चुकी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि समस्या कई देशों के यूजर्स को प्रभावित कर रही है।
किन परेशानियों का सामने कर रहे यूजर्स?
रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल एप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को हो रही है। करीब 50 प्रतिशत शिकायतें एप से जुड़ी हैं। वहीं 23 प्रतिशत यूजर्स ने फीड और टाइमलाइन लोड न होने की समस्या बताई है, जबकि लगभग 10 प्रतिशत शिकायतें वेबसाइट एक्सेस करने से जुड़ी हैं।
एप में क्या-क्या दिक्कतें सामने आईं?
जांच के दौरान भी एक्स में कई तकनीकी समस्याएं देखने को मिलीं। जैसे फीड रिफ्रेश नहीं हो रही थी, पोस्ट को लाइक करने में दिक्कत आ रही थी, अलग-अलग सेक्शन सही से नहीं खुल रहे थे और कई यूजर्स नई पोस्ट भी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
भारत में स्थिति कैसी है?
हालांकि भारत में इसका असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिल रहा है। यहां शिकातयों की संख्या भी कम रही और भारतीय यूजर्स ने मुख्य रूप से मोबाइल एप और फीड से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी।
फिलहाल आधिकारिक बयान का इंतजार
हालांकि इसे लेकर अभी तक एक्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ना ही इसे ठीक करने की समयसीमा को लेकर कोई जानकारी साझा की गई है। ऐसे में यूजर्स को सेवा पूरी तरह सामान्य होने का इंतजार करना होगा। फिलहाल कहीं-कहीं सेवा शुरू भी हो चुकी है।