सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   AWS Denies Server Outage Claims as Gamers Face Fortnite and Rocket League Issues on Christmas

AWS: अमेजन वेब सर्विसेज डाउन या अफवाह? क्रिसमस पर दुनिया भर के गेमर्स की परेशानी की आखिर क्या थी वजह?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Thu, 25 Dec 2025 01:42 PM IST
सार

क्रिसमस के मौके पर दुनिया भर के गेमर्स को ऑनलाइन गेम खेलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह दावा फैल गया कि अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के सर्वर ठप हो गए हैं।

विज्ञापन
AWS Denies Server Outage Claims as Gamers Face Fortnite and Rocket League Issues on Christmas
अमेजन वेब सर्विसेज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amazon
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

क्रिसमस के दौरान दुनिया भर के गेमर्स को अपने पसंदीदा गेम्स खेलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि यह समस्या अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के सर्वर ठप होने के कारण हुई है। हालांकि AWS ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) ने पुष्टि की कि उनकी सभी सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर चल रही आउटेज की खबरें झूठी हैं और यह भ्रम इंटरनेट पर हुई किसी अन्य असंबंधित घटना के कारण फैला है।

Trending Videos

AWS ने आउटेज के दावों को नकारा

क्रिसमस की पूर्व संध्या और क्रिसमस के दिन के बीच की रात में कई मीडिया रिपोर्ट्स और आउटेज-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स ने दावा किया था कि AWS के सर्वर में बड़ी गड़बड़ी आई है। अमेरिका और अन्य जगहों पर यूजर्स ने कई ऑनलाइन सेवाओं को एक्सेस करने में कठिनाई की सूचना दी थी। इन दावों का जवाब देते हुए, AWS ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में किसी भी तरह की गड़बड़ी से साफ इनकार किया। कंपनी के आधिकारिक AWS न्यूजरूम अकाउंट ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, "आउटेज की खबर गलत है। AWS सेवाएं आज सामान्य रूप से काम कर रही हैं। इंटरनेट पर कहीं और हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर कुछ गलत अटकलों को जन्म दिया है"। कंपनी ने यह भी जोर दिया कि उनकी सेवाओं की स्थिति की जांच करने के लिए केवल AWS हेल्थ डैशबोर्ड ही विश्वसनीय स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेमर्स को क्या समस्याएं आईं?

वेबसाइट्स पर नजर रखने वाली साइट Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 8:00 बजे 4,000 से ज्यादा यूजर्स ने समस्याओं की रिपोर्ट की थी। इसका सबसे ज्यादा असर गेमिंग कम्युनिटी पर देखने को मिला। प्रमुख प्लेटफॉर्म्स जैसे फोर्टनाइट, रॉकेट लीग, आर्क रेडर्स, स्टीम और एपिक गेम्स स्टोर इन सभी सेवाओं में रुकावट आई थी। इसके कारण लोगों को लगा कि यह एक व्यापक AWS विफलता है।

थर्ड-पार्टी समस्याओं से फैला भ्रम?

भले ही AWS ने यह स्पष्ट नहीं किया कि भ्रम किस कारण फैला। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि जब किसी थर्ड-पार्टी सर्विस या क्षेत्रीय नेटवर्क प्रदाता को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो इसका असर सीधे यूजर्स पर पड़ता है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि क्लाउड सेवा ही ठप हो गई है, जबकि मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर स्थिर होता है।

स्टीम को भी झेलनी पड़ी रुकावटें

सिर्फ एपिक गेम्स ही नहीं, बल्कि लोकप्रिय गेम वितरण प्लेटफॉर्म स्टीम को भी क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ग्लोबल आउटेज का सामना करना पड़ा। रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 12:30 बजे के आसपास स्टीम ऑफलाइन हो गया। हालांकि दोपहर 1:00 बजे तक कुछ सेवाएं बहाल हुईं लेकिन कनेक्टिविटी की समस्या बनी रही। मध्यरात्रि तक Downdetector पर शिकायतों की संख्या 10,000 से घटकर 2,000 रह गई। इससे संकेत मिला कि सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो रही थीं। AWS ने छुट्टियों और हाई-ट्रैफिक वाले दिनों के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत सूचनाओं से बचने और केवल आधिकारिक चैनलों पर भरोसा करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed