सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Big Relief for Feature Phone Users: Jio’s Cheap Plan Gets Wider Access

खुशखबरी: सिर्फ JioPhone क्यों? अब इन 4G फीचर फोन में भी मिलेगा जियो का 123 रुपये वाला सस्ता रिचार्ज!

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 28 May 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Jio Rs 123 Plan: जियो ने अपने सस्ते 4G फीचर फोन रिचार्ज प्लान्स को अब सिर्फ JioPhone तक सीमित नहीं रखा है। अब Lava, Itel और Nokia जैसे ब्रांड्स के 4G फीचर फोन यूजर्स भी जियो का 123  रुपए वाला किफायती प्लान इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 0.5GB डेटा और SMS बेनिफिट्स मिलते हैं। TRAI के नए निर्देशों के बाद यह कदम लाखों फीचर फोन यूजर्स के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Big Relief for Feature Phone Users: Jio’s Cheap Plan Gets Wider Access
जियो रिचार्ज - फोटो : जियो
विज्ञापन

विस्तार

अगर आपके पास Nokia, Itel या Lava का 4G कीपैड वाला (फीचर) फोन है तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। रिलायंस जियो ने अपने सबसे सस्ते 4G रिचार्ज प्लान्स अब बाजार में मौजूद सभी 4G फीचर फोन के लिए खोल दिए हैं। पहले ये सस्ते प्लान सिर्फ जियो के JioPhone और JioBharat पर ही काम करते थे।


यह बदलाव क्यों हुआ?

जियो का यह फैसला TRAI (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के एक नए निर्देश के बाद आया है। TRAI ने कहा था कि कोई भी टेलिकॉम कंपनी अपने रिचार्ज प्लान को सिर्फ किसी एक खास डिवाइस या फोन तक सीमित नहीं रख सकती, क्योंकि इससे बाजार में भेदभाव पैदा होता है। इसी नियम का पालन करते हुए, जियो ने अपने प्लान्स को अन्य कंपनियों के 4G फीचर फोन के लिए भी उपलब्ध करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Jio का 123 रुपये वाला सुपरहिट प्लान

जियो के 4G फीचर फोन प्लान बाकी कंपनियों (जैसे Airtel और Vi) के मुकाबले काफी सस्ते हैं, जिनके शुरुआती प्लान करीब 200 रुपये के आसपास आते हैं। जियो का सबसे लोकप्रिय प्लान 123 रुपये का है। आइए देखते हैं इसमें क्या-क्या मिलता है:

विज्ञापन
Trending Videos
  • कीमत: 123 रुपये
  • वैधता: 28 दिन
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (किसी भी नेटवर्क पर)
  • डेटा: हर दिन 0.5GB (आधा जीबी) 4G डेटा
  • SMS: पूरे 28 दिनों के लिए कुल 300 SMS


ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

अब ग्राहकों को जियो के सस्ते प्लान का फायदा उठाने के लिए मजबूरी में JioPhone खरीदने की जरूरत नहीं है। अगर आपको Nokia का डिजाइन पसंद है या Itel और Lava के फोन अच्छे लगते हैं, तो आप अपनी पसंद का 4G फीचर फोन खरीदकर उसमें जियो का 123 रुपये वाला सस्ता रिचार्ज करवा सकते हैं। इससे आपके काफी पैसे बचेंगे।


5G के दौर में 4G फीचर फोन की अहमियतभले ही आज हर तरफ 5G स्मार्टफोन का शोर है। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आज भी लगभग 3.5 से 4 करोड़ लोग 4G फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। घर के बुजुर्गों के लिए या उन ग्रामीण इलाकों में जहां अभी तक 5G नेटवर्क नहीं पहुंचा है, इन सस्ते 4G कीपैड फोन और किफायती रिचार्ज प्लान्स की आज भी भारी डिमांड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed