सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   BSNL brings affordable recharge plans: Longer validity and more data lower price, find out which one best you?

बीएसएनएल लाया किफायती रिचार्ज प्लान: कम दाम में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा, जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 28 Feb 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

BSNL Recharge Plans 2026: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की बढ़ती कीमतों के बीच बीएसएनएल अपना किफायती और दमदार रिचार्ज प्लान्स लेकर आया है। लंबी वैलिडिटी, भरपूर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के शौकीनों के लिए बीएसएनएल अब पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां जानें आपकी जेब के लिए बेस्ट प्लान....
 

BSNL brings affordable recharge plans: Longer validity and more data lower price, find out which one best you?
बीएसएनएल प्लान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

2026 में जहां अन्य ऑपरेटर्स अपने टैरिफ प्लान्स महंगे कर रहे हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने यूजर्स के लिए किफायती प्लान्स लेकर आई है। कंपनी के नए पोर्टफोलियो में हर वर्ग के लिए कुछ खास है चाहे आप कम बजट वाले हों या आपको भारी-भरकम डेटा चाहिए।
Trending Videos


पॉकेट-फ्रेंडली और शॉर्ट-टर्म प्लान्स 
अगर आप कम दिनों के लिए सिम एक्टिव रखना चाहते हैं या इमरजेंसी डेटा चाहिए, तो अपने यूजर्स के लिए बीएसएनएल ये प्लान लेकर आया है:
  • 87 रुपये वाला प्लान: मात्र 14 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग। छोटे रिचार्ज में यह सबसे बेस्ट है।
  • 99 रुपये वाला प्लान: 18 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा। उन लोगों के लिए जो ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।
  • 118 रुपये वाला प्लान: 20 दिनों की वैलिडिटी और 0.5GB डेली डेटा प्लस एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट्स।
ये भी पढ़े: भारत में सुपरबेस ब्लॉक: क्या है इसके पीछे की वजह, बैन से डेवलपर्स और स्टार्टअप्स क्यों हैं परेशान?
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स और वर्क-फ्रॉम-होम स्पेशल

बीएसएनएल ने युवाओं और स्टूडेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्पेशल डेटा पैक पेश किए हैं:
  • 251 रुपये वाला: इस प्लान में कुल 100GB डेटा मिलता है। यह उन स्टूडेंट्स के लिए वरदान है जो ऑनलाइन क्लासेज लेते हैं।
  • 599 रुपये वाला प्लान: 84 दिनों तक चलने वाले इस पैक में रोज 3GB डेटा मिलता है। हैवी गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए यह परफेक्ट है।
लंबी वैलिडिटी और नो टेंशन प्लान्स
बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्ति पाने वालों के लिए बीएसएलएल के पास बड़े ऑफर्स हैं:
  • 997 रुपये वाला प्लान: यह 160 दिनों (लगभग 5 महीने) की वैलिडिटी देता है। इसमें डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है।
  • 1999 रुपये वाला: पूरे 365 दिन की वैलिडिटी। यह BSNL का सबसे लोकप्रिय सालाना प्लान है।
  • 2799 रुपये वाला : 365 दिनों तक रोजाना 3GB डेटा और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स। यानी साल भर इंटरनेट की कोई कमी नहीं।
ये भी पढ़े: ओपनएआई की अमेरिकी सरकार को हां: एंथ्रोपिक ने किया इनकार, गंभीर प्राइवेसी खतरे और घातक हथियारों की बढ़ी चिंता
 
प्लान की कीमत वैलिडिटी मुख्य बेनिफिट्स
87 रुपये 14 दिन 1.5GB/दिन + अनलिमिटेड कॉल
215 रुपये 30 दिन 2GB/दिन + 100 SMS
347 रुपये 54 दिन 2GB/दिन डेटा + फ्री कॉलिंग
485 रुपये 80 दिन 2GB/दिन (बेस्ट वैल्यू प्लान)
2626 रुपये 365 दिन 2.6GB/दिन + पूरे साल की छुट्टी

बीएसएनएल बनाम प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां
जब निजी कंपनियां लगातार रिचार्ज महंगे कर रही हैं, बीएसएनएल कम दाम में ज्यादा वैलिडिटी देकर वैल्यू-फॉर-मनी मॉडल पर काम कर रहा है। खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों में बीएसएनएल की मजबूत पकड़ इसे फिर से प्रतिस्पर्धा में ला सकती है।

प्लान्स सर्कल के अनुसार बदल सकते हैं।
ध्यान रहे कि अनलिमिटेड कॉलिंग में FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) लागू हो सकता है। इसलिए रिचार्ज करने से पहले ऑफिशियल एप या वेबसाइट से पुष्टि करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed