{"_id":"68f0ea5939af72fad80a0fa2","slug":"celebrities-voices-selected-for-ai-assistant-before-deepika-padukone-amitabh-bacchan-morgan-freeman-john-cina-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AI Voice: दीपिका पादुकोण से पहले कई सेलिब्रिटी दे चुके हैं एआई को आवाज, विवादों से भी रहा है नाता","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AI Voice: दीपिका पादुकोण से पहले कई सेलिब्रिटी दे चुके हैं एआई को आवाज, विवादों से भी रहा है नाता
Thu, 16 Oct 2025 06:27 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 16 Oct 2025 06:27 PM IST
सार
मेटा एआई (Meta AI) के लिए दीपिका पादुकोण की आवाज चुने जाने के बाद एक बार फिर एआई वॉइस टेक्नोलॉजी चर्चा में है। दीपिका से पहले अमिताभ बच्चन, मॉर्गन फ्रीमैन, जॉन सीना और स्नूप डॉग जैसे कई दिग्गज अपनी आवाज एआई को दे चुके हैं।
विज्ञापन
कई सेलिब्रिटी दे चुके हैं एआई को आवाज
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आवाज को मेटा एआई (Meta AI) के वॉइस असिस्टेंट के लिए चुना गया है। एक्ट्रेस की आवाज हाल ही में लॉन्च हुए रे बैन स्मार्ट ग्सास (Ray Ban Smart Glass) के एआई असिस्टेंट में भी सुनी जा सकेगी। दीपिका की आवाज भारत समेत 6 देशों में यूजर्स को अंग्रेजी भाषा में सुनाई देगी।
दीपिका पादुकोण पहली भारतीय सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने अपनी आवाज Meta AI को दी है, लेकिन इससे पहले भी कई मशहूर हस्तियों की आवाजें अलग-अलग AI वॉइस टेक्नोलॉजी और डिजिटल असिस्टेंट्स के लिए इस्तेमाल की जा चुकी हैं या उनकी आवाजों की नकल तैयार की गई है।
एआई को आवाज दे चुके हैं अमिताभ बच्चन
बता दें कि दीपिका भारत से ऐसी पहली हस्ती नहीं है जिनकी आवाड को एआई असिस्टेंट के लिए चुना गया था। दीपिका से पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अमेजन की Alexa वॉइस असिस्टेट के लिए आवाज दे चुके हैं। यूजर्स उनकी आवाज में कहानियां, कविता या मौसम की जानकारियां सुन सकते थे। हालांकि, अब उनकी आवाज इस डिवाइस पर उपलब्ध नहीं है।

दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी दी है आवाज
- फोटो : Instagram
मॉर्गन फ्रीमैन और जूडी डेंच की आवाजें भी हो चुकी हैं इस्तेमाल
अपनी गहरी और आकर्षक आवाज के लिए मशहूर मॉर्गन फ्रीमैन AI वॉइस क्लोनिंग की दुनिया में सबसे पसंदीदा नामों में से एक हैं। उनकी आवाज को फोन असिस्टेंट या पॉडकास्ट नैरेटर की आवाज के रूप में लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। वहीं, जेम्स बॉन्ड की फिल्म सीरीज में अपनी कलाकारी का लोहा मनवा चुकीं वेटरन एक्ट्रेस जूडी डेंच की आवाज को भी मेटा एआई के लिए चुना गया था।
जॉन सीना और स्नूप डॉग ने भी दी एआई को आवाज
अमेरिकन रैपर स्नूप डॉग ने भी एआई प्लेटफॉर्म Speechify को अपनी आवाज दी थी। वहीं, पूर्व रेसलर और एक्टर जॉन सीना की आवाज को Meta AI chatbot के लिए चुना गया था।
AI स्पीच का विवादों से भी है नाता
एआई के क्षेत्र में आवाज का इस्तेमाल हमेशा सहमति से नहीं होता। कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां सेलिब्रिटीज ने अपनी आवाज को क्लोन किए जाने पर विरोध दर्ज कराया है। 2024 में, ओपनएआई ने अपने चैटबॉट के लिए हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन की आवाज का इस्तेमाल किया था। जोहानसन ने बिना सहमति के अपनी आवाज की नकल करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी, जिसके बाद ओपनएआई ने उस आवाज को हटा लिया।
गायक अरिजीत सिंह ने 2024 में एक ऐसी कंपनी के खिलाफ मुकदमा जीता जिसने उनकी आवाज का इस्तेमाल एआई के जरिए किया था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके "व्यक्तित्व अधिकारों" का उल्लंघन माना, जिससे भारत में एआई के उपयोग के लिए एक महत्वपूर्ण कानूनी मिसाल कायम हुई।
वहीं, ब्रॉडकास्टर डेविड एटनबरो को उस वक्त गहरा झटका लगा, जब पता चला कि उनकी आवाज को क्लोन करके धोखेबाजों ने अमेरिका में पक्षपातपूर्ण समाचार बुलेटिनों में इस्तेमाल किया है।