{"_id":"6a4f02348b23da066408285b","slug":"cert-in-warns-whatsapp-web-desktop-users-against-new-malware-attack-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp यूजर्स पर मंडरा रहा नया खतरा: CERT-In का अलर्ट, गलती से भी न खोलें ऐसी फाइल्स; हैक हो सकता है सिस्टम","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
WhatsApp यूजर्स पर मंडरा रहा नया खतरा: CERT-In का अलर्ट, गलती से भी न खोलें ऐसी फाइल्स; हैक हो सकता है सिस्टम
Thu, 09 Jul 2026 07:36 AM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:36 AM IST
सार
WhatsApp Security Alert: व्हाट्सएप वेब और व्हाट्सएप डेस्कटॉप यूजर्स के लिए CERT-In ने नए साइबर हमले को लेकर चेतावनी जारी की है। कहा है कि अब स्कैमर्स एक नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके किसी जान-पहचान वाले के नंबर से आई फाइल भी खतरनाक हो सकती है? जानिए पूरा मामला क्या है और इस साइबर स्कैम से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CERT-In WhatsApp Warning: अगर आप अपने कंप्यूटर पर व्हाट्सएप वेब और व्हाट्सएप डेस्कटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक नया साइबर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। एजेंसी के अनुसार, साइबर अपराधी व्हाट्सएप के जरिए फर्जी बिजनेस डॉक्यूमेंट भेजकर विंडोज कंप्यूटर में खतरनाक मैलवेयर इंस्टॉल करने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे खतरे की बात तो यह है कि यह फाइल्स कई बार देखा गया है कि ऐसी फाइल्स यूजर के किसी जानने वाले के नंबर से भी आती है।
यह स्कैम क्या है और कैसे काम करता है?
CERT-In के अनुसार, सबसे पहले साइबर अपराधी किसी असली व्हाट्सएप अकाउंट को हैक करने की कोशिश करते हैं। इसमें सफल होने के बाद वह उसी अकाउंट से उसके किसी कॉन्टैक्ट्स को फर्जी डॉक्यूमेंट भेजे जाते हैं।
अब जब सामने वाले के पास किसी सेव्ड नाम या जानने वाले के नाम से मैसेज जाता है, तो उसे शक भी नहीं होता और वह फाइल खाेल देता है। इतना करते है स्कैमर्स सफल हो जाते हैं।
विज्ञापन
किन यूजर्स को ज्यादा खतरा?
व्हाट्सएप वेब और व्हाट्सएप डेस्कटॉप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह खतरा ज्यादा है। स्कैमर्स विंडोज यूजर्स को ही निशाना बना रहे हैं। इसलिए किसी भी संदिग्ध फाइल को खोलने से पहले क्रॉस चेक जरूर करें, चाहे वह आपके किसी जानने वाले के नंबर से ही क्यों न आई हो।
किस तरह की फाइल्स आती हैं?
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, साइबर ठग विजुअल बेसिक स्क्रिप्ट (.vbs) फाइल के जरिए हमला कर रहे हैं। फाइल्स पूरी तरह असली लगे, इसके लिए वह इनवॉइस, भुगतान का रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट, खाता विवरण जैसे नाम से मैसेज भेजते हैं। कुछ फाइल्स तो माइक्रोसॉफ्ट विंडो अपडेट के नाम से भी आती हैं, ताकि यूजर को कोई शक न हो।
फाइल खोलते ही क्या हो सकता है?
अगर यूजर गलती से ऐसी .vbs फाइल खोल देता है, तो उसके विंडोज कंप्यूटर में एक स्क्रिप्ट सक्रिय हो जाती है। इसके बाद सिस्टम में अतिरिक्त मैलवेयर डाउनलोड हो सकता है। हैकर्स को कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस मिल सकता है। पासवर्ड और निजी डेटा चोरी हो सकता है। अन्य खतरनाक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए जा सकते हैं और पूरा नेटवर्क भी प्रभावित हो सकता है।
CERT-In ने क्या सलाह दी है?
साइबर एजेंसी ने यूजर्स को कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है। अगर आप भी व्हाट्सएप लैपटॉप या डेस्कटॉप यूजर हैं, तो इन बातों की गांठ बांध लीजिए...

- व्हाट्सएप पर आने वाली किसी भी संदिग्ध फाइल को न खोलें।
- खासकर .vbs एक्सटेंशन वाली फाइलों से पूरी तरह बचें।
- अगर फाइल किसी परिचित व्यक्ति ने भेजी हो, तब भी पहले फोन या किसी दूसरे माध्यम से पुष्टि करें।
- विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम और एंटीवायरस को हमेशा अपडेट रखें।
- संदिग्ध लिंक और अज्ञात अटैचमेंट से दूरी बनाए रखें।