फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   iqoo z11xa 5g launch price specifications features battery sale date india

आईकू जेड11एक्सए: लॉन्च हुआ आईकू का नया 5जी फोन, 7200 एमएएच की बैटरी, 44 वॉट फास्ट चार्जिंग; जानें प्राइस

Mon, 07 Sep 2026 03:55 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 03:55 PM IST
सार

चीनी स्मार्टफोन निर्माता आईकू ने भारत में अपना नया 5जी फोन आईकू जेड11एक्सए लॉन्च कर दिया है। 7200 एमएएच की दमदार बैटरी, सोनी के 50 मेगापिक्सल कैमरे और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर से लैस यह फोन बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावा करता है।

विज्ञापन
iqoo z11xa 5g launch price specifications features battery sale date india
iQOO Z11xa हुआ लॉन्च - फोटो : iQOO

विस्तार

स्मार्टफोन बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां लगातार नए प्रयोग कर रही हैं। इसी कड़ी में मशहूर टेक ब्रांड आईकू ने भारतीय बाजार में अपनी ज़ेड सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन आईकू जेड11एक्सए 5जी उतार दिया है। यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बार-बार फोन चार्ज करने के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं। शानदार बैटरी बैकअप के साथ-साथ मजबूत बिल्ड क्वालिटी और दमदार परफॉर्मेंस इस हैंडसेट की प्रमुख खासियतें हैं।
विज्ञापन


स्लीप कंफर्ट के साथ 120Hz डिस्प्ले
इस नए डिवाइस में 6.76 इंच का बड़ा एफएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कड़ी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए इसमें 1200 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है। आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ स्लीप कंफर्ट और एंटी-मोशन सिकनेस जैसे खास मोड शामिल किए हैं, ताकि लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर भी यूजर को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


दमदार प्रोसेसर और स्टोरेज
बेहतरीन मल्टीटास्किंग और गेमिंग अनुभव के लिए इस फोन में 4-नैनोमीटर तकनीक पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर लगाया गया है। यह डिवाइस 8 जीबी की एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128 जीबी की यूएफएस 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। भारी काम के दौरान जरूरत पड़ने पर यूजर इसकी रैम को 8 जीबी तक और बढ़ा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि अंतुतु बेंचमार्क पर इस फोन ने करीब आठ लाख नब्बे हजार का शानदार स्कोर हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
पावर बैकअप के मामले में यह फोन कई महंगे मॉडल्स को भी पीछे छोड़ देता है। इसमें 7200 एमएएच की बेहद पावरफुल बैटरी दी गई है जो 44 वॉट की फास्ट फ्लैशचार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। यह फोन महज 43 मिनट में पचास प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। कंपनी के मुताबिक सिर्फ दस मिनट की चार्जिंग के बाद आप छह घंटे तक लगातार फोन पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें रात भर सुरक्षित चार्जिंग जैसे खास फीचर्स भी दिए गए हैं।

कैमरा और सॉफ्टवेयर
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके पिछले हिस्से में सोनी सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। आगे और पीछे, दोनों तरफ के कैमरों से आप 4के रेजोल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित ओरिजिनओएस 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।


कीमत और उपलब्धता
पानी और धूल से बचाव के लिए इसे आईपी68 और आईपी69 रेटिंग मिली है। यहां तक कि गीले और चिकने हाथों से भी इसकी टच स्क्रीन आसानी से काम करती है। आईकू जेड11एक्सए 5जी के 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये तय की गई है। हालांकि आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर मिल रही 1500 रुपये की छूट के बाद इसे 27,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ब्लैक टाइटन और ग्रीन प्रिजमैटिक रंगों में आने वाला यह फोन 14 सितंबर को दोपहर बारह बजे से अमेजॉन, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा वीवो स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed