{"_id":"6a9e871d5fb7f0eb6d009013","slug":"want-to-buy-iphone-17-here-are-5-reasons-you-should-wait-for-iphone-18-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपल: आईफोन 17 खरीदने जा रहे? 5 पॉइंट्स में जानिए क्यों बेहतर हो सकता है आईफोन 18 खरीदने का फैसला","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एपल: आईफोन 17 खरीदने जा रहे? 5 पॉइंट्स में जानिए क्यों बेहतर हो सकता है आईफोन 18 खरीदने का फैसला
Mon, 07 Sep 2026 03:13 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2026 03:13 PM IST
सार
एपल अपना नया आईफोन 18 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च कर रहा है। ऐसे में यदि आप आईफोन 17 खरीदने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाएं। नए ए20 प्रोसेसर, दमदार कैमरे और शानदार डिजाइन वाले आईफोन 18 का इंतजार करना फायदे का सौदा होगा।
विज्ञापन
क्या आईफोन 17 खरीदना होगा बेहतर फैसला?
- फोटो : एपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एपल के दीवानों के लिए 9 सितंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन कंपनी आधिकारिक तौर पर अपनी बहुप्रतीक्षित आईफोन 18 सीरीज लॉन्च करेगी। सामने आई लीक्स के मुताबिक, इस बार आईफोन 17 के मुकाबले कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस लॉन्च को इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि एपल के नए प्रमुख जॉन टर्नस के मंच पर पहली बार आने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 18 में प्रोसेसर, मॉडेम, डिजाइन और कैमरा समेत कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में अगर आप अभी आईफोन 17 खरीदने का सोच रहे हैं, तो कुछ दिन रुकना फायदे का सौदा हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसी 5 बड़ी वजहें जिससे चलते आपको आईफोन 17 खरीदने के प्लान को टाल देना चाहिए।
1. नई ए20 चिप से बढ़ेगी रफ्तार
2. एपल का अपना इन-हाउस मॉडम
3. डिस्प्ले के नीचे होगी फेस आईडी
डिस्प्ले और डिजाइन के मोर्चे पर भी आईफोन 18 कई सरप्राइज लेकर आ रहा है। इस बार कंपनी स्क्रीन के नीचे 'फेस आईडी' सेंसर दे सकती है। इससे फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बढ़ जाएगा और डिस्प्ले पहले से काफी बड़ा और साफ नजर आएगा। लीक्स की मानें तो स्टैंडर्ड आईफोन 18 का लुक इसके 'प्रो' मॉडल से काफी प्रेरित होगा, जो इसे एक प्रीमियम अहसास देगा।
4. 48 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा अपग्रेड
5. एआई फीचर्स के लिए 12 जीबी रैम
एपल ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम 'आईओएस 27' के साथ कई भारी 'एआई' फीचर्स की घोषणा की है। इन एडवांस फीचर्स को सुचारू रूप से और बिना अटके चलाने के लिए कंपनी स्टैंडर्ड आईफोन 18 में 9 जीबी रैम को बढ़ाकर 12 जीबी रैम कर सकती है। हालांकि, रैम बढ़ने से फोन की शुरुआती कीमत में थोड़ा इजाफा हो सकता है, लेकिन परफॉर्मेंस के लिहाज से यह बेहद जरूरी अपग्रेड है।

- आईफोन 18 में एपल की नई A20 चिप दिए जाने की चर्चा है। खास बात यह है कि यह 2 नैनोमीटर तकनीक पर तैयार की जाने वाली चिप हो सकती है। छोटी निर्माण प्रक्रिया से प्रदर्शन बढ़ने के साथ पवर की खपत कम होने की उम्मीद रहती है।
- नई चिप में चिप और मेमोरी को ज्यादा करीब रखने वाली पैकेजिंग तकनीक का इस्तेमाल किए जाने की भी जानकारी है। इससे डेटा ट्रांसफर और गर्मी नियंत्रित करने में सुधार मिल सकता है। आईफोन 17 में इस्तेमाल A19 सीरीज की तुलना में यह बदलाव फोन की स्पीड और बैटरी प्रदर्शन, दोनों के लिए अहम साबित हो सकता है।
विज्ञापन
2. एपल का अपना इन-हाउस मॉडम
- एपल पिछले कुछ समय से अपने खुद के चिप और मॉडम विकसित करने पर जोर दे रही है। आईफोन 18 में कंपनी की नई C2 मॉडेम तकनीक मिलने की उम्मीद है। मौजूदा आईफोन 17 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन एक्स80 मॉडम इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके मुकाबले नया इन-हाउस मॉडम एपल के अपने हार्डवेयर इकोसिस्टम को और मजबूत कर सकता है।
- लीक के अनुसार, नया मॉडेम 5जी कनेक्टिविटी वाले इलाकों में बेहतर सपोर्ट दे सकता है। इससे इंटरनेट की रफ्तार और नेटवर्क कनेक्टिविटी दोनों में सुधार की संभावना है।
3. डिस्प्ले के नीचे होगी फेस आईडी
डिस्प्ले और डिजाइन के मोर्चे पर भी आईफोन 18 कई सरप्राइज लेकर आ रहा है। इस बार कंपनी स्क्रीन के नीचे 'फेस आईडी' सेंसर दे सकती है। इससे फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बढ़ जाएगा और डिस्प्ले पहले से काफी बड़ा और साफ नजर आएगा। लीक्स की मानें तो स्टैंडर्ड आईफोन 18 का लुक इसके 'प्रो' मॉडल से काफी प्रेरित होगा, जो इसे एक प्रीमियम अहसास देगा।
4. 48 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा अपग्रेड
- फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए कैमरा अपग्रेड एक बड़ी वजह है। आईफोन 18 के बेस मॉडल में 48 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और 48 मेगापिक्सल का 'अल्ट्रावाइड' टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।
- इसके अलावा, सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल की जगह इस बार 24 मेगापिक्सल का दमदार फ्रंट कैमरा मिलने की चर्चा है। कुछ रिपोर्ट्स में 'वेरिएबल अपर्चर' लेंस की बात भी कही गई है, जो शायद सिर्फ 'प्रो' मॉडल्स तक सीमित रहे।