{"_id":"69f9e2f16dcf7f5693084322","slug":"jio-free-google-gemini-ai-pro-subscription-offer-rs-35100-hindi-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jio ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर: 349 रुपये के रिचार्ज में पाएं 35,000 रुपये के फायदे, जानें कैसे","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Jio ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर: 349 रुपये के रिचार्ज में पाएं 35,000 रुपये के फायदे, जानें कैसे
Tue, 05 May 2026 06:01 PM IST
Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 05 May 2026 06:01 PM IST
सार
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक धांसू ऑफर लेकर आया है। अब आप 35,100 रुपये की कीमत वाला शानदार Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त पा सकते हैं। यह खास ऑफर 18 महीने के लिए है। आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
खास है जियो का ये प्लान
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने Google के साथ साझेदारी करते हुए अपने चुनिंदा यूजर्स को Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त देने का ऐलान किया है। इस सब्सक्रिप्शन की कुल कीमत करीब ₹35,100 बताई जा रही है, जो आमतौर पर हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठती।
₹35,100 का AI सब्सक्रिप्शन अब फ्री
Google Gemini AI Pro का स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन करीब ₹1950 प्रति महीने का है। अगर इसे 18 महीनों के लिए लिया जाए, तो इसकी कुल कीमत ₹35,100 होती है। लेकिन Jio इस प्रीमियम AI सेवा को अपने ग्राहकों को बिल्कुल मुफ्त दे रहा है, जो इसे टेलीकॉम सेक्टर के सबसे बड़े ऑफर्स में से एक बनाता है।
कौन उठा सकता है इस ऑफर का फायदा?
हालांकि यह ऑफर सभी Jio यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी के मुताबिक, केवल वे ग्राहक जो ₹349 या उससे ज्यादा के प्लान से लगातार 18 महीनों तक रिचार्ज करते हैं, वही इस ऑफर के लिए पात्र होंगे। इसके साथ ही, जिन प्लान्स में रोजाना 2GB या उससे ज्यादा डेटा मिलता है, उनमें अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
क्या-क्या मिलेगा इस AI सब्सक्रिप्शन में?
Jio के जरिए मिलने वाला Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इसमें यूजर्स को Google का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल Gemini 3 मॉडल मिलेगा। इसके अलावा AI वीडियो बनाने के लिए Veo 3.1, रिसर्च और नोट्स के लिए Notebook LM, और Google Workspace जैसे टूल्स का एक्सेस भी दिया जाएगा।
इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ यूजर्स को 5TB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है, जिससे वे बड़ी फाइल्स, वीडियो और डेटा आसानी से स्टोर कर सकते हैं।
कैसे करें क्लेम?
इस ऑफर को क्लेम करना काफी आसान है। यूजर्स को बस MyJio ऐप में जाकर ऑफर बैनर पर क्लिक करना होगा और अपने Gmail ID के जरिए इसे एक्टिवेट करना होगा। ध्यान रहे, एक मोबाइल नंबर से इस ऑफर को सिर्फ एक बार ही क्लेम किया जा सकता है।
क्यों खास है यह ऑफर?
AI टूल्स की बढ़ती मांग के बीच Jio का यह ऑफर आम यूजर्स को एडवांस टेक्नोलॉजी से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न सिर्फ कंटेंट क्रिएशन आसान होगा, बल्कि स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को भी इसका बड़ा फायदा मिल सकता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन