{"_id":"5dfbdb028ebc3e87d46885c2","slug":"jio-users-can-still-recharge-their-prepaid-number-with-old-tariff-plans-know-how","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जियो यूजर्स अभी भी पुराने प्रीपेड प्लान से करा सकते हैं रीचार्ज, ये है तरीका","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
जियो यूजर्स अभी भी पुराने प्रीपेड प्लान से करा सकते हैं रीचार्ज, ये है तरीका
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस जियो ने छह दिसंबर को अपने सभी प्लान अपडेट कर दिए थे। जिसके बाद जियो के प्रीपेड प्लान करीब 39 फीसदी तक महंगे हुए। हालांकि, अभी भी जियो के पुराने प्रीपेड प्लान से रीचार्ज करने का एक तरीका है।
2 of 4
reliance jio
- फोटो : amar ujala
इसके पीछे की वजह ट्राई का टैरिफ प्रोटेक्शन कंप्लायंस है। इसके तहत, टेलीकॉन कंपनियों को किसी भी टैरिफ प्लान को कम से कम छह महीने के लिए उपलब्ध रखना होता है। अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स भी इसका पालन करती हैं, लेकिन जियो के मुकाबले उनके पुराने प्लान्स एक्सेस कर पाना आसान नहीं है।
3 of 4
my jio app
जियो के पुराने प्लान के लिए आपको अपने जियो अकाउंट में लॉगइन करना होगा। लॉगइन करने के बाद जियो नंबर वाले बॉक्स के पास मौजूद सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करिए। क्लिक करने पर आपके टैरिफ प्रोटेक्शन का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करने पर पुराने प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट आ जाएगी, यहां आप अपना पसंदीदा प्लान सेलेक्ट कर उससे रीचार्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
my jio app
हालांकि, यहां एक बात ध्यान में रखने वाली यह है कि टैरिफ प्रोटेक्शन ऑप्शन तभी काम करेगा जब आपके नंबर पर कोई एक्टिव प्लान न हो। अगर आपके नंबर पर कोई प्लान एक्टिव होगा तो आप इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।