सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   LPG Crisis Pushes Induction Cooking: But How Long Can You Run Induction Cooktop Safely?

Induction Safety Tips: LPG संकट में इंडक्शन बन रहा सहारा, लेकिन कितनी देर चलाना है सुरक्षित? जानें जरूरी नियम

टैक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 15 Mar 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Induction cooktop continuous use time: रसोई गैस की अनिश्चित सप्लाई और बढ़ते एलपीजी संकट के बीच कई लोग अब इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। लेकिन क्या इंडक्शन चूल्हा घंटों तक लगातार चलाया जा सकता है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक घरेलू इंडक्शन कुकटॉप आमतौर पर 2–4 घंटे तक सुरक्षित रूप से चल सकते हैं, जबकि हाई पावर मोड पर लंबे समय तक चलाने से ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है। सही पावर मोड, वेंटिलेशन और ब्रेक देकर इस्तेमाल करने से इंडक्शन की उम्र भी बढ़ती है और सुरक्षा भी बनी रहती है।
 

LPG Crisis Pushes Induction Cooking: But How Long Can You Run Induction Cooktop Safely?
induction cooking - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

भारत में हाल के समय में एलपीजी गैस सप्लाई से जुड़ी चिंताओं की वजह से कई लोग रसोई में वैकल्पिक साधनों की ओर ध्यान दे रहे हैं। इसी वजह से इंडक्शन कुकटॉप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। बिजली से चलने वाला यह उपकरण गैस के मुकाबले जल्दी गर्म होता है और सुरक्षित माना जाता है। साथ ही ये पोर्टेबल भी होता है। लेकिन कई लोगों के मन में एक बड़ा सवाल होता है कि क्या इंडक्शन चूल्हा लगातार कई घंटों तक चलाया जा सकता है? इसका जवाब थोड़ा तकनीकी है, क्योंकि हर इंडक्शन की क्षमता और डिजाइन अलग होती है।
Trending Videos


इंडक्शन कितनी देर लगातार चल सकता है?
ज्यादातर घरेलू इंडक्शन कुकटॉप की पावर 1500W से 2000W के बीच होती है। ऐसे मॉडल आमतौर पर 2 से 4 घंटे तक लगातार चल सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा देर तक चलाने पर ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई पावर मोड पर
अगर इंडक्शन 1800W–2200W या हाई मोड पर चल रहा है, तो इसे 1–2 घंटे से ज्यादा लगातार चलाना सही नहीं माना जाता। कई मॉडलों में सुरक्षा के लिए 60 से 90 मिनट के बाद ऑटोमैटिक शट-ऑफ भी होता है।

मीडियम या लो पावर पर
अगर आप 800W–1200W जैसे लो या मीडियम मोड पर कुकिंग कर रहे हैं, तो इंडक्शन 4–6 घंटे तक भी आराम से चल सकता है। यह मोड खासतौर दाल या खिचड़ी बनाने, सूप या स्टॉक पकाने, धीमी आंच पर कुकिंग करने जैसे कामों के लिए उपयोगी होता है।

अच्छे ब्रांडों में सेफ्टी फीचर
कई प्रसिद्ध ब्रांड जैसे प्रेस्टीज, पिजन और फिलिप्स अपने इंडक्शन कुकटॉप में 120 मिनट तक हाई पावर पर सुरक्षित ऑपरेशन की सुविधा देते हैं। इसके बाद सेफ्टी सिस्टम इंडक्शन को ऑटोमैटिक बंद कर देता है ताकि ओवरहीटिंग न हो।

बहुत लंबे समय तक चलाना क्यों खतरनाक हो सकता है?
अगर कोई घरेलू इंडक्शन 6–10 घंटे तक लगातार चलाता है, तो इसके अंदर मौजूद कूलिंग फैन, कॉइल, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट ज्यादा गर्म हो सकते हैं। इससे डिवाइस जल्दी खराब हो सकता है। परफॉर्मेंस कम हो सकती है या सेफ्टी रिस्क बढ़ सकता है।

ओवरहीटिंग से बचने के जरूरी टिप्स
इंडक्शन का सुरक्षित इस्तेमाल करने के लिए कुछ सरल लेकिन महत्वपूर्ण सावधानियां अपनानी चाहिए।

वेंटिलेशन अच्छा रखें
किचन में हमेशा एग्जॉस्ट फैन या खुली खिड़की होनी चाहिए ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके।

सही जगह पर रखें
इंडक्शन को हमेशा फ्लैट और हवादार सतह पर रखें। दीवार या किसी वस्तु से कम से कम 10–15 सेंटीमीटर दूरी रखें।

सही बर्तन इस्तेमाल करें
इंडक्शन के लिए फ्लैट बॉटम और मैग्नेटिक बेस वाले बर्तन जरूरी होते हैं। गलत साइज या टेढ़े बर्तन से हीटिंग कम हो सकती है और मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

कूलिंग फैन को समय दें
खाना बनने के बाद इंडक्शन के अंदर लगा फैन कुछ मिनट तक चलता रहता है। इसे बंद करने की कोशिश न करें, क्योंकि यह डिवाइस को ठंडा करने के लिए जरूरी होता है।

लंबे कुकिंग में ब्रेक लें
अगर आपको कई घंटों तक कुकिंग करनी है तो हर 2–3 घंटे में 10–15 मिनट का ब्रेक देना बेहतर होता है।

नियमित सफाई जरूरी
इंडक्शन के नीचे लगे वेंट और ब्लोअर में धूल जमा हो जाती है। इसे 15–20 दिन में एक बार साफ करना जरूरी है, वरना ओवरहीटिंग हो सकती है।

कमर्शियल और घरेलू इंडक्शन में फर्क
कमर्शियल किचन में इस्तेमाल होने वाले इंडक्शन कुकटॉप ज्यादा मजबूत होते हैं। इसलिए ऐसे मॉडल्स को 8–10 घंटे तक लगातार चल सकते हैं और इनमें ज्यादा पावरफुल कूलिंग सिस्टम होता है, लेकिन आम घरेलू इंडक्शन के लिए 4 घंटे से ज्यादा लगातार इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है।

मैनुअल पढ़ना क्यों जरूरी है
हर इंडक्शन कुकटॉप का डिजाइन और सेफ्टी सिस्टम अलग होता है। इसलिए उपयोग करने से पहले उसके यूजर मैनुअल में Continuous Usage या Auto Shut-off Time जरूर चेक करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed