{"_id":"69b6791d009ccc568103fee8","slug":"wikipedia-25-years-journey-largest-online-knowledge-platform-2026-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल का हुआ विकिपीडिया: इंटरनेट का सबसे बड़ा ज्ञान भंडार, जानिए इसकी पूरी कहानी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
25 साल का हुआ विकिपीडिया: इंटरनेट का सबसे बड़ा ज्ञान भंडार, जानिए इसकी पूरी कहानी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:48 PM IST
सार
Wikipedia 25th Anniversary: दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन जानकारी वेबसाइट Wikipedia ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। करोड़ों वॉलंटियर्स की मदद से चलने वाला यह प्लेटफॉर्म आज इंटरनेट का अहम हिस्सा बन चुका है और हर महीने अरबों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Wikipedia
- फोटो : एआई जनरेटेड
Link Copied
दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया, विकिपीडिया (Wikipedia) ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर इसे चलाने वाली संस्था विकिमीडिया फाउंडेशन ने खास अभियान शुरू किया है, जिसमें विकिपीडिया की 25 साल का सफर और इसे बनाने वाले लाखों वॉलंटियर्स के योगदान को याद किया जा रहा है।
'न्यूपीडिया' की नाकामी से हुआ जन्म
विकिपीडिया से पहले जिमी वेल्स और लैरी सेंगर ने 'न्यूपीडिया' (Nupedia) नाम का एक प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसमें केवल एक्सपर्ट्स ही लेख लिख सकते थे और रिव्यू प्रक्रिया इतनी जटिल थी कि एक साल में केवल 12 लेख ही तैयार हो पाए। इस धीमी रफ्तार को देखते हुए जिमी और लैरी ने कुछ नया करने का सोचा।
सेंगर ने सुझाव दिया कि क्यों न ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाए जहां कोई भी व्यक्ति लेख लिखने के साथ ही उसमें सुधार कर सके। यहीं से 15 जनवरी 2001 को विकिपीडिया की शुरुआत हुई।
Trending Videos
2 of 6
क्या है विकिपीडिया का मतलब?
- फोटो : wikipedia
क्या है विकिपीडिया का मतलब?
दरअसल, विकिपीडिया दो शब्दों- विकि (Wiki) और इनसाइक्लोपीडिया (Encyclopedia) से मिलकर बना शब्द है। इसमें 'विकि' का मतलब है जो चीज 'जल्दी' मिल जाए और 'इनसाइक्लोपीडिया' यानी ज्ञानकोश। इन दोनों शब्दों को मिलाकर बना 'विकिपीडिया', जिसका मतलब है तुरंत जानकारी देने वाला इनसाइक्लोपीडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
विज्ञापनों से कोसों दूर है
- फोटो : FREEPIK
विज्ञापनों से कोसों दूर
विकिपीडिया दुनिया की उन गिनी-चुनी टॉप वेबसाइट्स में से है जहां कोई विज्ञापन नहीं आता। अगर विकिपीडिया विज्ञापन देना शुरू कर दे, तो वह अरबों डॉलर कमा सकता है, लेकिन यह आज भी केवल लोगों के दान पर चलता है। आज इसमें 300 से अधिक भाषाओं में 6 करोड़ से ज्यादा लेख मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसकी कुछ भाषाएं ऐसी भी हैं जो अब विलुप्त होने की कगार पर हैं, लेकिन विकिपीडिया उन्हें सहेजने का काम कर रहा है।
4 of 6
हर सकेंड होते हैं दो से ज्यादा एडिट्स
- फोटो : AI
हर सकेंड होते हैं दो से ज्यादा एडिट्स
ब्रह्मांड में एक छोटा ग्रह (एस्ट्रॉइड) विकिपीडिया के नाम पर है। विकिपीडिया पर पलक झपकते ही जानकारी बदल जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में इस पर हर सेकंड औसतन 2 से ज्यादा एडिट्स किए जाते हैं। यानी जितनी देर में आपने यह वाक्य पढ़ा, उतनी देर में विकिपीडिया पर 10-12 नई जानकारियां जुड़ चुकी होती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अंतरिक्ष में भी है विकिपीडिया का नाम
- फोटो : Adobe Stock
अंतरिक्ष में भी है विकिपीडिया का नाम
साल 2013 में खगोलविदों ने एक एस्टरॉयड का नाम '271301 Wikipedia' रखा था। यह सम्मान इस वेबसाइट द्वारा मानवता को दिए गए मुफ्त ज्ञान के बदले दिया गया था। इतना ही नहीं, पोलैंड के स्लूबीस शहर में विकिपीडिया का एक भव्य स्मारक भी बनाया गया है। इसे उन हजारों वॉलंटीयर्स के सम्मान में बनाया गया है जो बिना पैसों की चाहत के दिन-रात लेख लिखते और सुधारते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X