{"_id":"69b69800e50cfd65f90057a7","slug":"airtel-s-big-value-move-get-free-adobe-express-premium-worth-4-000-with-select-recharge-plans-under-300-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Recharge Plan: ₹300 से कम में 3 बेस्ट प्लान, रिचार्ज कराते ही कॉलिंग के साथ मिलेंगे 4,000 रुपये तक के फायदे","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Recharge Plan: ₹300 से कम में 3 बेस्ट प्लान, रिचार्ज कराते ही कॉलिंग के साथ मिलेंगे 4,000 रुपये तक के फायदे
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Airtel prepaid plans benefits: अगर आप कम कीमत में अच्छा मोबाइल प्लान ढूंढ रहे हैं तो भारती एयरटेल के कुछ प्रीपेड प्लान काफी आकर्षक बन गए हैं। कंपनी 300 रुपये से कम कीमत वाले कुछ प्लान में न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा दे रही है, बल्कि करीब हजारों रुपये का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दे रही है। इसके साथ यूजर्स को हेलोट्यून जैसे अतिरिक्त फायदे भी दे रही है।
एयरटेल प्लान
- फोटो : adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कई किफायती प्रीपेड प्लान पेश करती है। इनमें से कुछ प्लान ऐसे हैं जिनकी कीमत 300 रुपये से कम है लेकिन इनमें मिलने वाले फायदे काफी बड़े हैं। खास बात यह है कि इन प्लान के साथ कंपनी लगभग चार हजार कीमत का प्रीमियम डिजिटल सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रही है।
चार हजार का फ्री सब्सक्रिप्शन
इन प्लान के साथ यूजर्स को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन दे रही है। एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम एक लोकप्रिय डिजाइन टूल है, जिसकी मदद से यूजर्स सोशल मीडिया पोस्ट, पोस्टर और बैनर, वीडियो क्लिप और डिजिटल डिजाइन आसानी से बना सकते हैं। यह सुविधा खासकर कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए काफी उपयोगी है।
ये भी पढ़े: 25 साल का हुआ विकिपीडिया: इंटरनेट का सबसे बड़ा ज्ञान भंडार, जानिए इसकी पूरी कहानी
219 वाला प्लान
एयरटेल का 219 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 3GB कुल डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 300 फ्री एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा 12 महीने का एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, हेलोट्यून एक्सेस, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले पर फ्री कंटेंट तक मिलता है।
199 रुपये वाला प्लान
अगर आप कम खर्च में बेसिक प्लान चाहते हैं तो 199 रुपये वाला प्लान भी अच्छा विकल्प हो सकता है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी, 2GB कुल डेटा, रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग तो मिलती ही है। इसके साथ ही एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (1 साल), हेलोट्यून और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले फ्री कंटेंट भी मिलता है।
ये भी पढ़े: IIT-बॉम्बे से कैलिफोर्निया तक: कौन हैं देवेंद्र सिंह चपलोत जिन्हें मिली एलन मस्क की दो कंपनियों की जिम्मेदारी?
तीसरा किफायती प्लान
इसी श्रेणी में एयरटेल के कुछ अन्य बजट प्लान भी मौजूद हैं जिनकी कीमत 300 रुपये से कम है और इनमें भी कॉलिंग, एसएमएस और डिजिटल सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे मिलते हैं। इससे कम बजट वाले यूजर्स भी डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
क्यों बढ़ रही है ऐसे प्लान की लोकप्रियता
आजकल टेलीकॉम कंपनियां सिर्फ डेटा और कॉलिंग तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां अब प्लान के साथ ओटीटी कंटेंट, डिजाइन टूल, म्यूजिक सेवाएं, क्लाउड स्टोरेज जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी दे रही हैं इससे यूजर्स को एक ही रिचार्ज में कई डिजिटल सुविधाएं मिल जाती हैं।
किसे चुनना चाहिए ये प्लान?
अगर आपका डेटा इस्तेमाल कम है और आप वाई-फाई का ज्यादा उपयोग करते हैं, तो 199 रुपये वाला प्लान सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, लेकिन अगर आप थोड़ा बेहतर डेटा बैकअप और ओटीटी कंटेंट चाहते हैं, तो 219 रुपये वाला विकल्प आपके लिए एक स्मार्ट चॉइस साबित हो सकता है। इसमें महज 20 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करके आपको ज्यादा डेटा और मनोरंजन का एक्सेस भी मिल जाता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X