सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   melania trump humanoid ai robot figure3 white house multilingual

व्हाइट हाउस में रोबोट ने कहा ‘स्वागतम’: बंगाली समेत 11 भाषाओं में करता है बात, एआई समिट का बना आकर्षण

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

White House AI Summit: वाशिंगटन में आयोजित एक वैश्विक शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने एक अनोखा मेहमान पेश किया। 'फिगर 3' नाम के इस ब्लैक एंड व्हाइट रोबोट ने बंगाली सहित 11 भाषाओं में मेहमानों का स्वागत किया। यह रोबोट भविष्य की तकनीक और शिक्षा की एक नई तस्वीर पेश करता है।

melania trump humanoid ai robot figure3 white house multilingual
व्हाइट हाउस में पेश हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

वाशिंगटन के व्हाइट हाउस में एक ऐसा नजारा दिखा जिसने सबको हैरान कर दिया। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट रोबोट चल रहा था। 'फिगर' नाम की कंपनी द्वारा बनाए गए इस रोबोट का नाम 'फिगर 3' है।
Trending Videos


इस रोबोट ने वहां मौजूद 45 देशों के मेहमानों का 11 अलग-अलग भाषाओं में स्वागत किया। रोबोट ने “स्वागतम” कहकर मेहमानों का अभिनंदन किया, जिसे बंगाली भाषा के रूप में बताया गया। स्वागत करने वाली भाषाओं में अंग्रेजी के अलावा स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी, जापानी और यूक्रेनी जैसी भाषाएं भी शामिल थीं। कार्यक्रम में फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों और इजरायल की सारा नेतन्याहू भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के कामों में भी है माहिर
'फिगर 3' सिर्फ बातें ही नहीं करता, बल्कि यह घर के कामों में हाथ बटाने के लिए भी बनाया गया है। यह रोबोट जालीदार कपड़े से ढका हुआ है और इसके हाथों में खास कैमरे और सेंसर लगे हैं, जो इसे चीजों को पहचानने में मदद करते हैं। कंपनी द्वारा जारी वीडियो में यह रोबोट बर्तन धोते, कपड़े तह करते और बच्चों के खिलौने समेटते हुए नजर आता है। मेलानिया ट्रंप ने गर्व से कहा कि यह व्हाइट हाउस में आने वाला "पहला अमेरिकी निर्मित ह्यूमनॉइड मेहमान" है।

यह भी पढ़ें: कार से लेकर लिफ्ट तक के इस्तेमाल पर पाबंदिया, ऊर्जा की कमी से ऐसे निपट रही टेक कंपनियां

भविष्य की शिक्षा में AI की भूमिका
अपने संबोधन में मेलानिया ट्रंप ने कहा कि आने वाले समय में एआई शिक्षा को व्यक्तिगत बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने तीन अहम बिंदुओं पर जोर दिया- एआई के जरिए पर्सनलाइज्ड लर्निंग, घर पर पढ़ाई के लिए ह्यूमनॉइड टीचर्स और टेक्नोलॉजी के जरिए आर्थिक विकास। उन्होंने यह भी कहा कि एआई अब सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही इंसानों जैसे रोबोट्स के रूप में सामने आएगा, जो सीधे लोगों के साथ काम कर सकेंगे। मेलानिया ने कहा, "एआई का भविष्य अब इंसानी रूप ले रहा है। बहुत जल्द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे मोबाइल फोन से निकलकर ऐसे रोबोट्स में समा जाएगा, जो हमारे रोजमर्रा के कामों में सीधे तौर पर मदद करेंगे।"

ग्लोबल समिट का मकसद
यह 'फॉस्टरिंग द फ्यूचर टुगेदर' नाम का वैश्विक सम्मेलन था, जिसका आयोजन व्हाइट हाउस में किया गया था। इसमें नीति निर्माताओं और निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इस समिट का मकसद दुनिया भर के नेताओं और निजी क्षेत्र के दिग्गजों को एक साथ लाना था। व्हाइट हाउस के अनुसार, आज के दौर में एआई सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि देशों के लिए रणनीतिक प्राथमिकता बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed