सब्सक्राइब करें

Jio का 'ऑल-इन-वन' पैकेज: ₹500 से कम में 12 OTT एप्स, फ्री Google Gemini Pro और अनलिमिटिड 5G डेटा का मजा!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 01:00 PM IST
सार

Jio 499 Prepaid Plan: रिलायंस जियो ने टेलीकॉम मार्केट में हलचल मचा दी है। कंपनी मात्र 500 रुपये के बजट में एक ऐसा रिचार्ज प्लान दे रही है, जिसमें 2GB डेली डेटा के साथ 12 प्रीमियम OTT एप्स और 35,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाला Google Gemini Pro मुफ्त मिल रहा है। यह प्लान एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए बेस्ट है।

विज्ञापन
jio 499 plan benefits 12 ott apps free 5g data google gemini pro subscription details
जियो का शानदार प्रीपेड प्लान - फोटो : एआई जनरेटेड
आज के समय में जहां एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी दिग्गज कंपनियां अपने प्लान्स महंगे कर रही हैं, वहीं जियो ने मिड-रेंज बजट वाले ग्राहकों के लिए एक सुपरहिट प्लान पेश किया है। मात्र 400 रुपये में आने वाला यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो इंटरनेट के साथ-साथ फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन हैं। आइए इस प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स आपको बताते हैं।
Trending Videos
jio 499 plan benefits 12 ott apps free 5g data google gemini pro subscription details
जियो रिचार्ज - फोटो : PTI
प्लान के बेसिक बेनिफिट्स
इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इन 28 दिनों तक आपको रिचार्ज की कोई टेंशन नहीं लेनी होगी। इसमें मिलने वाले मुख्य फायदे कुछ इस प्रकार हैं:
  • भरपूर डेटा: हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा।
  • अनलिमिटिड 5G: अगर आपके पास 5G फोन है और आप जियो के 5G कवरेज एरिया में हैं, तो आप बिना किसी डेटा लिमिट के इंटरनेट चला सकते हैं।
  • कॉलिंग और SMS: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS की सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
jio 499 plan benefits 12 ott apps free 5g data google gemini pro subscription details
ओटीटी एप्स - फोटो : अमर उजाला
12 OTT एप्स का फ्री एक्सेस
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका एंटरटेनमेंट पैकेज है। आपको अलग से पैसे खर्च किए बिना इन पॉपुलर ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है:
  • प्रीमियम एप्स: YouTube Premium, Prime Video (Mobile), और JioHotstar
  • अन्य एप्स: Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, और Hoichoi
  • इसके अलावा आपको FanCode और JioTV का एक्सेस भी दिया जाता है।
jio 499 plan benefits 12 ott apps free 5g data google gemini pro subscription details
मिलेगा गूगल जेमिनी का फायदा - फोटो : Adobe Stock
Google Gemini Pro भी शामिल
जियो इस प्लान के साथ Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है, जिसकी कीमत करीब 35,100 रुपये बताई गई है। हालांकि इसके लिए यूजर के नंबर पर एक्टिव 5G होना जरूरी है।
विज्ञापन
jio 499 plan benefits 12 ott apps free 5g data google gemini pro subscription details
क्यों खास है यह प्लान - फोटो : Freepik
क्यों खास है यह प्लान?
कम कीमत में डेटा, कॉलिंग, OTT और AI टूल्स का कॉम्बिनेशन इस प्लान को खास बनाता है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो एंटरटेनमेंट और इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, यह एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प साबित हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed