DoT: दूरसंचार विभाग की बड़ी चेतावनी, यूजर के नाम पर जारी सिम के गलत इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई
अब अगर आपके नाम पर ली गई सिम का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड या किसी गलत काम में होता है, तो आपको भी जिम्मेदार माना जा सकता है। यह चेतावनी दूरसंचार विभाग (DoT) ने दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब अगर आपके नाम पर ली गई सिम का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड या किसी गलत काम में होता है, तो आपको भी जिम्मेदार माना जा सकता है। यह चेतावनी दूरसंचार विभाग (DoT) ने दी है।
क्या ध्यान रखना जरूरी है?
छेड़छाड़ किए गए IMEI वाले फोन या डिवाइस इस्तेमाल न करें। ऐसे मॉडेम, मॉड्यूल या सिम बॉक्स न खरीदें या इस्तेमाल करें जिनमें IMEI बदलने की क्षमता हो। नकली दस्तावेज देकर सिम लेना, किसी और की पहचान का इस्तेमाल करना या अपनी सिम किसी दूसरे को देना खतरे में डाल सकता है। दूरसंचार विभाग के मुताबिक, अगर आपकी सिम किसी फ्रॉड में इस्तेमाल होती है तो मूल उपयोगकर्ता को भी अपराधी माना जा सकता है।
क्या है सजा?
टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट, 2023 के तहत IMEI से छेड़छाड़ करने पर 3 साल तक की जेल, 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
ये भी न करें
ऐसे एप या वेबसाइट का इस्तेमाल न करें जो कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (CLI) बदलते हैं।
कैसे करें सुरक्षा की जांच?
दूरसंचार विभाग ने सलाह दी है कि संचार साथी पोर्टल या मोबाइल एप पर जाकर अपने डिवाइस का IMEI चेक करें। यहां ब्रांड, मॉडल और निर्माता की जानकारी मिल जाती है। सरकार का कहना है कि यह कदम मोबाइल कनेक्शनों की सुरक्षा बढ़ाने और टेलीकॉम फ्रॉड रोकने के लिए उठाए गए हैं।