5G in India: पीएम मोदी ने खुद लिया 5G सेवाओं का अनुभव, प्रगति मैदान में बैठकर यूरोप में चलाई कार
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन में प्रधानमंत्री मोदी ने 5जी सर्विस का शुभारंभ किया है। 5जी लॉन्चिंग के साथ ही यूरोप में एक कार का परीक्षण ड्राइव किया।

विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 5जी लॉन्चिंग के साथ ही यूरोप में एक कार का परीक्षण ड्राइव भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बैठे-बैठे ही 5जी तकनीक की मदद से यूरोप में कार चलाई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'दुनिया चला रहा भारत'। बता दें कि आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन में प्रधानमंत्री मोदी ने 5जी सर्विस का शुभारंभ किया है।

WATCH | Prime Minister @narendramodi tries his hands on virtual wheels at the exhibition put up at Pragati Maidan before the launch of 5G services in the country. pic.twitter.com/zpbHW9OiOU
विज्ञापनविज्ञापन— Prasar Bharati News Services & Digital Platform (@PBNS_India) October 1, 2022
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की 5G सेवा, बताया- 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज
IMC 2022 सभा को संबोधित भी किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन की शुभारंभ सभा को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा कि आज की तेजी से बदलती दुनिया में भारत को शीर्ष पर चढ़ने से कोई रोक नहीं पाएगा। इस स्थान पर हमारा अधिकार है। भारत और भारतीय इससे कम पर समझौता नहीं कर सकते। चौथी अधोगिक क्रांति का नेतृत्व भारत करेगा।
ये भी पढ़ें: 5G Launch Today: क्या आपके फोन में सपोर्ट करेगा Jio का 5G, देखें सभी कंपनियों के मोबाइल की लिस्ट
जियो-ग्लास का किया अनुभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5G उपकरणों को देखा और ‘जियो-ग्लास’ को खुद पहन कर उसका अनुभव भी किया। उन्होंने युवा Jio इंजीनियरों की एक टीम द्वारा एंड-टू-एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास को भी समझा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित रहे।