{"_id":"6a8fd08596f437d98d0e56df","slug":"samsung-galaxy-quantum-7-launched-in-korea-price-specifications-camera-battery-features-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग गैलेक्सी क्वांटम 7 फोन लॉन्च: 5000 एमएएच बैटरी, 50 एमपी कैमरा और एआई फीचर्स से लैस, जानें कीमत","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सैमसंग गैलेक्सी क्वांटम 7 फोन लॉन्च: 5000 एमएएच बैटरी, 50 एमपी कैमरा और एआई फीचर्स से लैस, जानें कीमत
Thu, 27 Aug 2026 11:22 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:22 AM IST
सार
सैमसंग ने नया Samsung Galaxy Quantum 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन सुपर एमोलेड डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और 5000mAh की दमदार बैटरी से लैस है। शानदार फोटोग्राफी के लिए इसमें तीन रियर कैमरे मौजूद हैं। आइए फोन के फीचर्स और कीमत जानें।
विज्ञापन
गैलेक्सी क्वांटम 7
- फोटो : एसके इलेक्ट्रॉनिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए सैमसंग ने एक और नया डिवाइस Samsung Galaxy Quantum 7 पेश कर दिया है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को बेहतरीन डिजाइन और एडवांस तकनीक के साथ लाया गया है, जो यूजर्स को एक शानदार एक्सपीरियंस देगा। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने इस फोन में कई आकर्षक फीचर्स जोड़े हैं, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।
Super AMOLED डिस्प्ले के साथ Exynos चिपसेट
इस नए Samsung Galaxy Quantum 7 में 6.7 इंच का बड़ा Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल-एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ आता है। स्क्रीन को स्मूथ बनाने के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मौजूद है। परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन काफी तेज है क्योंकि इसमें सैमसंग का अपना Exynos 1680 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए डिवाइस में 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन One UI 8.5 पर काम करता है और इसमें Circle to Search, AI Eraser जैसे कई बेहतरीन सैमसंग एआई फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
शानदार फोटोग्राफी के लिए 50 MP कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy Quantum 7 पीछे की तरफ तीन कैमरों के साथ आता है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मिलता है। बेहतरीन सेल्फी और स्पष्ट वीडियो कॉलिंग का अनुभव देने के लिए फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
विज्ञापन
6 साल तक मिलेगा OS अपडेट
पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी आसानी से दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें Knox Vault सिक्योरिटी दी गई है। पानी और धूल से बचाव के लिए डिवाइस को IP68 रेटिंग प्राप्त है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB-C पोर्ट मौजूद है। सबसे खास बात यह है कि सैमसंग इस फोन के साथ छह साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है। असल में इसे Samsung Galaxy A57 5G का ही रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।
जान लें प्राइस
फिलहाल सैमसंग ने Samsung Galaxy Quantum 7 को केवल दक्षिण कोरिया के बाजार में उतारा है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से इसकी कीमत करीब 49,600 रुपये के आसपास बताई गई है। ग्राहक इसे ऑसम ग्रे, ऑसम आइस ब्लू और ऑसम लाइलैक जैसे खूबसूरत रंगों में खरीद सकते हैं। वहां के बाजार में यह फोन एसके टेलीकॉम के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।