फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   samsung galaxy s26 ultra price cut 15000 flipkart offer on 256 gb and 512 gb variant

सैमसंग ने दिया बड़ा सरप्राइज: 15,000 रुपये कम की गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत, चेक करें नई प्राइस

Thu, 27 Aug 2026 09:56 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 27 Aug 2026 09:56 AM IST
सार

Samsung Galaxy S26 Ultra को खरीदने का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। रक्षाबंधन से ठीक पहले सैमसंग ने गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमतों में भारी कटौती की है। Flipkart के अतिरिक्त कैशबैक के साथ इस फ्लैगशिप फोन को खरीदना अब और भी किफायती हो जाएगा।

विज्ञापन
samsung galaxy s26 ultra price cut 15000 flipkart offer on 256 gb and 512 gb variant
रक्षाबंधन से पहले सैमसंग ने घटाई कीमत - फोटो : सैमसंग

विस्तार

अगर आप Samsung Galaxy S26 Ultra खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे बेहतर मौका आपको शायद नहीं मिलेगा। कंपनी ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के दो वेरिएंट की कीमत कम कर दी है। कंपनी ने रक्षाबंधन से पहले इनकी कीमत में 15,000 रुपये की कटौती कर दी है। इसके अलावा Flipkart पर उपलब्ध बैंक ऑफर से ग्राहक और ज्यादा बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन


Samsung Galaxy S26 Ultra की नई कीमत
Samsung ने Galaxy S26 Ultra के 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में बदलाव किया है।

12GB + 256GB मॉडल अब 1,24,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत घटकर 1,44,999 रुपये हो गई है। यानी दोनों मॉडल की कीमत पर सीधे 15,000 की कटौती की गई है।
विज्ञापन


कंपनी ने इस फोन को भारत में 25 फरवरी को लॉन्च किया था। उस समय 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये थी, जबकि 512GB मॉडल 1,59,999 रुपये में पेश किया गया था। नई कीमत के साथ अब दोनों वेरिएंट लॉन्च के बाद अपनी सबसे कम कीमत पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Flipkart पर पाएं एडिशनल डिस्काउंट
Galaxy S26 Ultra खरीदने वालों को फ्लिपकार्ट पर कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर का भी लाभ मिल सकता है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है।

अगर ग्राहक 15,000 रुपये की कीमत कटौती के साथ इस 4,000 रुपये कैशबैक का भी फायदा उठाता है, तो फोन पर कुल 19,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इस हिसाब से 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 1,20,999 रुपये तक आ सकती है। हालांकि, बैंक ऑफर की शर्तें लागू हो सकती हैं।

Galaxy S26 Ultra में मिलते हैं ये फीचर्स
Samsung Galaxy S26 Ultra में कंपनी ने प्रीमियम हार्डवेयर के साथ कई नए फीचर्स दिए हैं। फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

इस फोन की खास खूबियों में नया Privacy Display फीचर भी शामिल है। इसकी मदद से स्क्रीन पर दिखाई देने वाली निजी जानकारी को आसपास बैठे लोगों की नजर से बचाने में मदद मिलती है।

200MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का कस्टम ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सिस्टम मिलता है।


इसमें 200MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। प्रीमियम डिजाइन, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और एडवांस कैमरा सिस्टम की वजह से यह सैमसंग के सबसे महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed