फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाक्षी सिन्हा ने अमेजॉन से मंगाया 18,000 रुपये का हेडफोन, मिला लोहे का टुकड़ा

Thu, 13 Dec 2018 10:08 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha amazon

आए दिन ऐसी तमाम खबरें आती हैं कि फलां आदमी ने ऑनलाइन शॉपिंग करके कुछ सामान मंगाया और बॉक्स में उसे लकड़ी का टुकड़ा या साबुन मिला। अभी तक अधिकतर आम आदमी ही ऑनलाइन शॉपिंग के शिकार होते थे लेकिन इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी की शिकार हो गई हैं। सोनाक्षी ने इसकी शिकायत अपने ट्विटर पर की थी।


 

Sonakshi sinha cheated by Amazon, Get iron instead of Headphone
sonakshi sinha - फोटो : twitter

दरअसल सोनाक्षी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन से बॉस कंपनी का हेडफोन ऑर्डर किया था लेकिन डिलिवरी के बाद जैसे ही उन्होंने बॉक्स खोला तो बॉक्स में उन्हें लोहे का टुकड़ा मिला। सोनाक्षी ने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि अमेजॉन के द्वारा ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।



 

Sonakshi sinha cheated by Amazon, Get iron instead of Headphone
sonakshi sinha amazon

सोनाक्षी ने अपने ट्वीट में कहा, 'मैंने अमेजॉन से हेडफोन मंगवाया था लेकिन बदले में मुझे क्या मिला है, आपलोग देख सकते हैं। देखने में यह पैकेट असली लग रहा है लेकिन सिर्फ बाहर से और हां, आपका कस्टमर सर्विस भी मदद करना नहीं चाहता है जिसके कारण इसकी स्थिति और भी बदतर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi sinha cheated by Amazon, Get iron instead of Headphone
amazon

वहीं सोनाक्षी की शिकायत पर अमेजॉन ने भी जवाब देते हुए कहा, 'यह स्वीकार नहीं है और हम इसके लिए माफी मांगते हैं। कृपया पूरी जानकारी यहां शेयर करें। हम आपसे संपर्क करेंगे।' सोनाक्षी के ट्वीट के बाद लोगों ने अमेजॉन की जमकर खिंचाई की है। बता दें कि हेडफोन की कीमत 18,000 रुपये है।

विज्ञापन
Sonakshi sinha cheated by Amazon, Get iron instead of Headphone
flipkart

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी को बुकिंग वाले सामान की जगह कोई अन्य सामान मिला है। इससे पहले भी अमेजॉन की ऐसी कई शिकायतें आई हैं। वहीं ऐसी फर्जी डिलिवरी फ्लिपकार्ट की ओर से भी कई बार हुई है। कई बार लोगों को स्मार्टफोन की जगह साबुन मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed