सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   trai data march telecom growth airtel jio bsnl satellite connectivity

TRAI: Airtel-Jio ने बढ़ाई रफ्तार, मार्च में टेलीकॉम सेक्टर में उछाल; BSNL भी लौटा मुनाफे की राह पर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार

मार्च महीने में टेलीकॉम सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। Airtel और Jio ने बड़े स्तर पर नए यूजर्स जोड़े, जबकि BSNL भी घाटे से निकलकर पॉजिटिव ग्रोथ में आ गया। TRAI अब सैटेलाइट कनेक्टिविटी पर भी बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

trai data march telecom growth airtel jio bsnl satellite connectivity
TRAI ने जारी किए आंकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में ग्राहकों को लुभाने की रेस लगातार तेज होती जा रही है। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI) के हालिया डेटा के मुताबिक, मार्च का महीना सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के लिए काफी फायदे का सौदा साबित हुआ है। इस महीने देश में नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स जुड़ने की रफ्तार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि किस कंपनी ने कितने नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है।
Trending Videos


एयरटेल सबसे आगे, जियो ने भी पकड़ी रफ्तार
मार्च महीने में नए ग्राहक जोड़ने के मामले में सुनील भारती मित्तल की कंपनी 'भारती एयरटेल' ने बाजी मारी है। एयरटेल ने इस महीने अपने नेटवर्क में 50.9 लाख (5.09 मिलियन) नए यूजर्स जोड़े हैं, जो फरवरी के 48.6 लाख के आंकड़े से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भी इस रेस में अपनी रफ्तार तेज कर दी है। फरवरी में जहां जियो ने 16.2 लाख नए ग्राहक बनाए थे, वहीं मार्च में कंपनी ने दोगुने से भी ज्यादा की छलांग लगाते हुए 32.3 लाख (3.23 मिलियन) नए यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है।

वोडाफोन आइडिया और BSNL को भी मिली राहत
आर्थिक तंगी से जूझ रही वोडाफोन आइडिया (Vi) के लिए भी मार्च का महीना थोड़ी राहत लेकर आया। कंपनी ने फरवरी में महज 21,927 ग्राहक जोड़े थे, जबकि मार्च में यह आंकड़ा सुधरकर 1.03 लाख तक पहुंच गया।

सबसे अच्छी खबर सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के लिए रही। फरवरी महीने में 1.02 लाख ग्राहकों का नुकसान झेलने वाली BSNL ने आखिरकार वापसी कर ली है। मार्च में BSNL ने 17,095 नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ने में सफलता हासिल की है।

कुल मिलाकर, भारत के टेलीकॉम सेक्टर ने मार्च में दमदार प्रदर्शन किया है। फरवरी के 64 लाख (6.40 मिलियन) के मुकाबले मार्च में कुल 84.3 लाख (8.43 मिलियन) नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं।

दूरदराज के इलाकों के लिए ट्राई की नई पहल
इन आंकड़ों के अलावा, टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI देश के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। ट्राई अब सीधे सैटेलाइट से मोबाइल फोन पर नेटवर्क (Direct-to-Device या D2D) पहुंचाने की तकनीक पर काम कर रहा है।

हाल ही में ट्राई ने एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया है, जिसमें कंपनियों और स्टेकहोल्डर्स से राय मांगी गई है। ट्राई यह समझना चाहता है कि इस D2D सर्विस के लिए मोबाइल सैटेलाइट सर्विस वाला स्पेक्ट्रम इस्तेमाल किया जाए या फिर इसे सामान्य 4G और 5G एयरवेव्स के जरिए ही चलाया जाए। इस नई तकनीक के आने से उन इलाकों में भी बेहतरीन नेटवर्क मिलने की उम्मीद है, जहां अभी तक मोबाइल टावर नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed