सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Hidden iPhone Feature: Track Live Flights Without Any App Using iOS Data Detectors; Here’s How Works

iPhone: बिना एप के ट्रैक कर सकेंगे लाइव फ्लाइट; बस एक मैसेज पर टैप करें और देखें प्लेन का पूरा मैप, जानें कैसे

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 21 Mar 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

How to track flights on iOS Messages: क्या आप भी फ्लाइट स्टेटस चेक करने के लिए भारी-भरकम स्टोरेज वाला एप्स डाउनलोड करते हैं? अगर आपके पास iPhone है, तो आपको इसकी जरूरत नहीं है। एपल का डेटा डिटेक्टर्स फीचर वर्षों से चुपचाप आपके फोन में मौजूद है, जो बिना किसी अतिरिक्त एप के आपको फ्लाइट की लैंडिंग, देरी और लाइव लोकेशन की जानकारी देता है। जानें इस सीक्रेट फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका...
 

Hidden iPhone Feature: Track Live Flights Without Any App Using iOS Data Detectors; Here’s How  Works
iPhone फ्लाइट ट्रैकिंग फीचर - फोटो : apps.apple
विज्ञापन

विस्तार

एपल अपने iOS में कई ऐसे फीचर्स देता है जो जरूरत पड़ने पर खुद सामने आ ही जाते हैं। जैसे की फ्लाइट ट्रैकिंग एप, ये भी एक ऐसा ही एक स्मार्ट फीचर है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा...
Trending Videos


मैसेज एप के जरिए
अगर आपके किसी मित्र या परिवार वाले ने आपको फ्लाइट नंबर भेजा है, तो समझो आपका काम आधा हो गया है। क्योंकि ये ऑटो-डिटेक्ट कर लेता है। जैसे ही मैसेज में Air India AI2102 जैसा नंबर आता है, iOS उसे पहचान कर नीचे एक लाइन बना देता है। उस नंबर पर प्रेस और होल्ड (Long Press) करें। आपको तुरंत एक फ्लाइट कार्ड दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइव मैप: प्रीव्यू फ्लाइट पर टैप करते ही आपको प्लेन की लाइव लोकेशन, उड़ान भरने और उतरने का समय और यहां तक कि बैगेज क्लेम की जानकारी भी मिल जाएगी।

Spotlight सर्च 
अगर आपके पास कोई मैसेज नहीं है, तब भी आप इसे मैन्युअली कर सकते हैं। इसके लिए होम स्क्रीन पर नीचे की तरफ स्वाइप करें और स्पाॅटलाइट सर्च खोलें। यहां अपना फ्लाइट नंबर टाइप करें। बस इतना करते ही iPhone तुरंत उस फ्लाइट का रीयल-टाइम डेटा खींच लाएगा। इसे टैप करें और पूरा मैप देखें।

Hidden iPhone Feature: Track Live Flights Without Any App Using iOS Data Detectors; Here’s How  Works
iPhone फ्लाइट ट्रैकिंग फीचर - फोटो : apps.apple
बेहतर रिजल्ट के लिए क्या करें?
अक्सर लोग केवल नंबर (जैसे: 2102) टाइप करते हैं, जिससे फोन भ्रमित हो सकता है। इसलिए बेहतर रिस्पॉन्स के लिए:
एयरलाइन का नाम जोड़ें: हमेशा Air India AI2102 या IndiGo 6E543 की तरह लिखें।
स्पेस का ध्यान रखें: एयरलाइन नाम और नंबर के बीच स्पेस देने से iOS डेटा डिटेक्टर्स इसे तुरंत पहचान लेते हैं।

क्यों है यह फीचर खास?
आजकल हम हर छोटी चीज के लिए एप इंस्टॉल करते हैं, जो फोन की मेमोरी भरते हैं और डेटा भी लेते हैं। वहीं, थर्ड पार्टी एप्स कभी-कभी खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। इसलिए iPhone का यह इन-बिल्ट फीचर बिना किसी क्लटर के आपको वही जानकारी देता है जो एक पेड एप देता है। यह रिफ्रेशिंग, सिंपल और पूरी तरह सुरक्षित भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed