फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिमोट में बैटरी हो गई लीक तो ऐसे करें फटाफट सफाई

Tue, 22 Dec 2020 11:09 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 22 Dec 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
How to Clean Battery Acid Leakage in a Remote all you need to know
How to Clean Battery Acid Leakage - फोटो : अमर उजाला

कई बार किसी रिमोट में बैटरी लीक हो जाती है। ऐसे में रिमोट काम करना बंद कर देता है, हालांकि ठीक से सफाई करने के बाद रिमोट फिर से काम करने लगता है। बैटरी के लीक होने से एक सफेद परत बैटरी कंपार्टमेंट में जम जाती है, इसे साफ करना जरूरी है, वर्ना डिवाइस खराब भी हो सकता है। अब सवाल यह है कि रिमोट, फ्लैशलाइट, वायरलेस माउस या बच्चों के खिलौने में उसकी बैटरी लीक हो जाती है तो उसकी सफाई करने का सबसे बेस्ट तरीका क्या है।

Trending Videos
How to Clean Battery Acid Leakage in a Remote all you need to know
How to Clean Battery Acid Leakage - फोटो : अमर उजाला
किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
  • ग्लव्स, जो आपकी स्किन को बैट्री के केमिकल से जलने से बचाएंगे
  • सफाई करने के लिए कॉटन स्वैब, वाइट विनेगर या नींबू का रस
  • आइसोप्रोपिल एल्कोहल से आखिरी सफाई करेंगे तो नमी हट जाएगी
  • पेंसिल इरेजर, माइक्रोफाइबर कपड़े से कॉटन स्वैब के छोटे-मोटे रेशे हट जाएंगे।
How to Clean Battery Acid Leakage in a Remote all you need to know
How to Clean Battery Acid Leakage - फोटो : अमर उजाला

कैसे करें रिमोट या बैटरी लीक होने वाली किसी डिवाइस की सफाई
बैटरी डिस्चार्ज न सिर्फ डिवाइस खराब कर सकता है, यह शरीर के लिए भी हानिकारक है। इसे त्वचा और आंखों पर लगने से बचाना होगा, क्योंकि इससे हुआ नुकसान स्थायी हो सकता है। आंखों पर गॉगल्स लगाएं और ग्लव्स जरूर पहनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Clean Battery Acid Leakage in a Remote all you need to know
How to Clean Battery Acid Leakage - फोटो : social media

इन बैटरीज में केमिकल्स होते हैं, इन्हें न्यूट्राइज्ड करने के लिए कॉटन स्वैब पर विनेगर या नींबू के रस की कुछ बूंदे छिड़ककर प्रभावित जगहों पर लगाएं। सफेद रंग की परत को तुरंत हटता देखेंगे। आइसोप्रोपिल एल्कोहल से सफाई बढ़िया होगी इससे विनेगर या नींबू के रस के अवशेष हट जाएंगे, वो अगर चिपके रह जाएं तो डिवाइस को खराब कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to Clean Battery Acid Leakage in a Remote all you need to know
How to Clean Battery Acid Leakage - फोटो : social media

वाइप्स में 70 प्रतिशत तक आइसोप्रोपिल एल्कोहल होता है, इनसे डिवाइस की बाहरी सफाई तो हो सकती है, लेकिन अंदरूनी सफाई के लिए 90 से 99 प्रतिशत आइसोप्रोपिल एल्कोहल का होना जरूरी है।  आखिर में जब आप प्रभावित जगह को अच्छी तरह साफ कर लें तो इसे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें। अंदर की चमकदार सतह या पूर्जों को पेंसिल इरेजर से चमका लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed