फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: एक क्लिक में फोन से हटाएं सभी डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट नंबर, यह है तरीका

Sat, 25 Sep 2021 02:33 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 25 Sep 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
How To Remove Duplicate Contacts From Your Smartphone know full process
Duplicate Contacts - फोटो : amarujala

अधिकतर लोग 2-3 साल में स्मार्टफोन बदल देते हैं। कई लोग तो एक साल के अंदर ही स्मार्टफोन बदल देते हैं, हालांकि इन सबके बीच कॉन्टेक्ट लिस्ट लगातार अपडेट होती रहती है और इसी अपडेट के कारण कई बार एक ही नंबर दो-दो बार या तीन-तीन बार कॉपी हो जाते हैं। ऐसे नंबर्स को डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट नंबर कहा जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि हम कॉन्टेक्ट नंबर को सिम कार्ड में कॉपी करते हैं और फिर ई-मेल आईडी के साथ भी सिंक कर देते हैं। ऐसे में नए फोन में एक ही कॉन्टेक्ट 2-4 बार दिखने लगते हैं। चलिए आज हम एंड्रॉयड फोन में आपको इन डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट को हटाने का तरीका बताते हैं।

How To Remove Duplicate Contacts From Your Smartphone know full process
Cleaner Merge Duplicate Contacts - फोटो : PLAY STORE

इसके लिए दो तरीके है। पहला तरीका मोबाइल ऐप की मदद से और दूसरा तरीका जीमेल की मदद से है। सबसे पहले ऐप की बात करें तो इसके लिए प्ले-स्टोर से Cleaner - Merge Duplicate Contact एप डाउनलोड करें। अब एप को ओपन करते ही फोन में मौजूद सभी कॉन्टेक्ट स्कैन हो जाएंगे।

How To Remove Duplicate Contacts From Your Smartphone know full process
GMail - फोटो : सोशल मीडिया

अब आपको फोन के सभी कॉन्टेक्ट इस एप में डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट के साथ दिखेंगे। अब मर्ज merge के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सभी डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट डिलीट हो जाएंगे और ओरिजिनल कॉन्टेक्ट बच जाएंगे। अगली स्लाइड में जानें जीमेल की मदद से डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट डिलीट करने का तरीका।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Remove Duplicate Contacts From Your Smartphone know full process
Duplicate Contacts - फोटो : amarujala

सबसे पहले जीमेल लॉगिन करें और मेल में गूगल के नीचे दिख रहे Mail पर क्लिक करें। अब आपको Contacts दिखेगा। इस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपके सारे कॉन्टेक्ट नंबर सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन
How To Remove Duplicate Contacts From Your Smartphone know full process
Duplicate Contacts - फोटो : amarujala

अब आपको Find Duplicates का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट पर क्लिक करके आप उन्हें डिलीट कर सकते हैं। आप इन्हें मर्ज भी कर सकते हैं। एक बार मर्ज करने के बाद आपके फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट भी अपडेट हो जाएगी और एक ही नंबर कई बार नहीं दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed