सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   iphone power button hidden features explained tips tricks hindi

Tips: iPhone की पावर बटन में छिपे हैं कई सीक्रेट फीचर्स, 99% यूजर्स नहीं जानते इसके ये खास काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 14 Apr 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Apple iPhone की पावर बटन सिर्फ फोन ऑन-ऑफ करने के लिए नहीं है। इसमें कई ऐसे छिपे फीचर्स हैं, जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स अनजान हैं। ये ट्रिक्स आपकी प्रोडक्टिविटी और यूजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकती हैं। आइए जानचे हैं।

iphone power button hidden features explained tips tricks hindi
आईफोन के पावर बटन के हैं कई यूज - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Apple के iPhone में मिलने वाली पावर बटन का इस्तेमाल आमतौर पर यूजर्स फोन को लॉक, अनलॉक या बंद करने के लिए करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह छोटा सा बटन कई ऐसे काम भी कर सकता है, जो आपके रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बना सकते हैं। हालांकि यह एक्शन बटन की तरह कस्टमाइजेबल नहीं है, लेकिन फिर भी इसमें कई उपयोगी फीचर्स छिपे हुए हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं...
Trending Videos


कॉल साइलेंस या रिजेक्ट करें
  • जब आपके पास कोई कॉल आती है और आप उसे तुरंत उठाना नहीं चाहते, तो पावर बटन आपके काम आ सकती है।
  • अगर आप इनकमिंग कॉल को साइलेंस करना चाहते हैं, तो पावर बटन को एक बार दबा दें। इससे फोन बजना बंद हो जाएगा, लेकिन कॉल कट नहीं होगी।
  • वहीं, अगर आप कॉल को पूरी तरह रिजेक्ट करना चाहते हैं, तो पावर बटन को लगातार दो बार दबाएं।

बैकग्राउंड साउंड भी कर सकते हैं कंट्रोल
  • iPhone में एक खास फीचर मिलता है, जिसमें आप बारिश, हवा या समुद्र जैसी बैकग्राउंड साउंड चला सकते हैं।
  • इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद आप पावर बटन को तीन बार दबाकर इन साउंड्स को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले एक्सेसिबिलिटी सेटिंग में जाकर बैकग्राउंड साउंड को सेट करना होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो रिलैक्सेशन या फोकस के लिए साउंड का इस्तेमाल करते हैं।

फेस आईडी को तुरंत बंद कर सकते हैं
  • अगर आप चाहते हैं कि कोई आपका फोन फेसआईडी से अनलॉक न कर पाए, तो पावर बटन इसमें आपकी मदद कर सकती है।
  • इसके लिए पावर बटन को वॉल्यूम बटन के साथ कुछ सेकंड तक दबाकर रखें। इसके बाद स्क्रीन पर पावर ऑफ स्लाइडर दिखेगा।
  • अब सभी बटन छोड़कर पावर बटन को एक बार दबाएं। इसके बाद जब आप फोन अनलॉक करेंगे, तो फेसआईडी की जगह पासकोड मांगा जाएगा।

एक ही एप में लॉक कर देगा फोन
  • आजकल फोन इस्तेमाल करते समय बार-बार एप बदलने की आदत प्रोडक्टिविटी को प्रभावित करती है। ऐसे में iPhone का एक फीचर आपको एक ही एप में लॉक रहने की सुविधा देता है।
  • इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर एक्सेसिबिलिटी में ‘Guided Access’ को ऑन करना होगा और पासकोड सेट करना होगा। इसके बाद जब आप किसी ऐप में हों, तो पावर बटन को तीन बार दबाएं। इससे फोन उसी ऐप में लॉक हो जाएगा और आप आसानी से डिस्ट्रैक्शन से बच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed