{"_id":"69de63730de3c2350d05d17d","slug":"is-whatsapp-tips-kaya-aapaka-akauta-kaha-oura-lga-ina-ha-aisa-pata-kara-oura-anajana-davaisa-sa-tarata-hataesomeone-spying-your-whatsapp-check-linked-devices-settings-secure-your-account-now-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp Tips: क्या आपका व्हाट्सएप अकाउंट कहीं और लॉग-इन है? ऐसे पता करें और अनजान डिवाइस से तुरंत हटाएं","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
WhatsApp Tips: क्या आपका व्हाट्सएप अकाउंट कहीं और लॉग-इन है? ऐसे पता करें और अनजान डिवाइस से तुरंत हटाएं
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
सार
How to check if WhatsApp is hacked: क्या आपका व्हाट्सएप किसी दूसरे डिवाइस से लॉग-इन है, तो आपकी पर्सनल चैट और डाटा खतरे में हो सकता है। ऐसे में लिंक्ड डिवाइस फीचर की मदद से आप आसानी से ये पता लगा सकते हैं कि आपका व्हाट्सएप किसी दूसरे से लिंक है या नहीं...
WhatsApp
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
WhatsApp linked devices settings: आज के समय में व्हाट्सएप का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रहा। अब इसमें जरूरी डॉक्यूमेंट, पर्सनल फोटो, बैंकिंग या निजी जानकारी जैसी कई संवेदनशील चीजें मौजूद रहती है। ऐसे में अगर आपका अकाउंट किसी और डिवाइस में खुला हुआ है, तो कोई भी आपकी चैट पढ़ सकता है।
कैसे पता करें व्हाट्सएप कहीं और लॉग-इन है या नहीं?
इन तरीकों से आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपका व्हाट्सएप किसी अन्य डिवाइस से लिंक है या नहीं..
इस बीच अगर आपको कोई संदिग्ध डिवाइस दिखती है तो उसे फौरन हटा दें।
कभी-कभी हम किसी काम के लिए अपना व्हाट्सएप साइबर कैफ, दोस्त के लैपटॉप या ऑफिस के कंम्प्यूटर में लॉग-इन करता है, फिर उसे हटाना भूल जाते हैं, ऐसे में आप WhatsApp Web या Desktop खोलें। तीन डॉट्स पर क्लिक करें और Log Out चुनें। यह एक छोटी लेकिन बहुत जरूरी आदत है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
Trending Videos
कैसे पता करें व्हाट्सएप कहीं और लॉग-इन है या नहीं?
इन तरीकों से आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपका व्हाट्सएप किसी अन्य डिवाइस से लिंक है या नहीं..
- सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें।
- ऊपर दाईं तरफ तीन डॉट्स पर टैप करें।
- Linked Devices ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसमें अगर आपका व्हाट्सएप किसी डिवाइस से लिंक होगा, तो उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिख जाएगी।
- खास बात यह है कि हर डिवाइस के साथ उसकी एक्टिविटी (लास्ट एक्टिव टाइम) भी दिखता है।
- इससे आप आसानी से पहचान सकते हैं कि कोई अनजान डिवाइस तो नहीं जुड़ा है।
इस बीच अगर आपको कोई संदिग्ध डिवाइस दिखती है तो उसे फौरन हटा दें।
- इसके लिए उस डिवाइस पर टैप करें।
- तुरंत लॉग आउट का ऑप्शन चुनें।
- ऐसा करते ही उस डिवाइस से आपका व्हाट्सएप एक्सेस बंद हो जाएगा।
कभी-कभी हम किसी काम के लिए अपना व्हाट्सएप साइबर कैफ, दोस्त के लैपटॉप या ऑफिस के कंम्प्यूटर में लॉग-इन करता है, फिर उसे हटाना भूल जाते हैं, ऐसे में आप WhatsApp Web या Desktop खोलें। तीन डॉट्स पर क्लिक करें और Log Out चुनें। यह एक छोटी लेकिन बहुत जरूरी आदत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन बातों का रखें खास ध्यान
- पब्लिक या दूसरे के कंप्यूटर पर ज्यादा निजी बातें शेयर न करें।
- किसी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड न करें।
- संदिग्ध QR कोड स्कैन करने से बचें।
- कभी भी किसी अनजान वेबसाइट पर ओटीपी न डालें।
- कोशिश करें अपना खुद का इंटरनेट इस्तेमाल करें।