{"_id":"6a478be4f4271346a80eb31f","slug":"secure-your-google-account-today-these-5-essential-settings-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Security Tips: कोई और तो नहीं पढ़ रहा आपके ईमेल्स? गूगल में बदलें ये सेटिंग्स, वरना हैक हो सकता है अकांउट","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Security Tips: कोई और तो नहीं पढ़ रहा आपके ईमेल्स? गूगल में बदलें ये सेटिंग्स, वरना हैक हो सकता है अकांउट
Fri, 03 Jul 2026 03:46 PM IST
Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:46 PM IST
सार
Google Account Security: क्या आपका गूगल अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित है? क्योंकि अब हैकर्स लोगों के जीमेल, फोटो, कॉन्टैक्ट और पासवर्ड तक पहुंच रहे हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि गूगल अकाउंट में कुछ ऐसे भी फीचर्स हैं, जिन्हें ऑन करके अपने अकाउंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित किया जा सकता है। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Google Security Checkup: आज लगभग हर स्मार्टफोन यूजर किसी न किसी रूप में गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। जीमेल, गूगल फोटोस, ड्राइव, कॉन्ट्रैक्ट्स, क्राेम पासवर्ड और कई दूसरी सेवाएं इसी अकाउंट से जुड़ी होती हैं। ऐसे में अगर आपका गूगल अकाउंट हैक हो जाए तो सिर्फ ईमेल ही नहीं, बल्कि आपकी निजी जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है। इसीलिए गूगल ऐसे कई सिक्योरिटी फीचर्स देता है, जिन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करके अकाउंट को काफी हद तक सुरक्षित बनाया जा सकता है।
अकांउट को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?
गूगल सिक्योरिटी चेकअप चेक करें
कौन-सी सुरक्षा सेटिंग्स अभी बाकी हैं।
अगर किसी अनजान डिवाइस में आपका अकाउंट लॉगिन दिखाई दे, तो उसे तुरंत हटाना चाहिए। समय-समय पर सिक्योरिटी चेकअप करना अच्छी आदत है।
सेव्ड पासवर्ड की जांच करते रहें
रिकवरी फोन नंबर और ईमेल हमेशा अपडेट रखें
टू-स्टेप वैरिफिकेशन (2FA) तुरंत ऑन करें
थर्ड-पार्टी एप्स की एक्सेस सीमित रखें
गूगल अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए ये आदतें भी अपनाएं
सिर्फ सेटिंग्स बदलना ही काफी नहीं है। नियमित रूप से सिक्योरिटी चेकअप करें।
विज्ञापन
अकांउट को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?
गूगल सिक्योरिटी चेकअप चेक करें
- सबसे पहले गूगल का सिक्योरिटी चेकअप फीचर आपके अकाउंट की सुरक्षा का पूरा रिपोर्ट कार्ड दिखाता है।
- इसमें आप देख सकते हैं कि किन डिवाइस में आपका अकाउंट लॉगिन है। हाल ही में कौन-सी गतिविधियां हुई हैं और कहीं कोई संदिग्ध लॉगिन तो नहीं हुआ।
कौन-सी सुरक्षा सेटिंग्स अभी बाकी हैं।
अगर किसी अनजान डिवाइस में आपका अकाउंट लॉगिन दिखाई दे, तो उसे तुरंत हटाना चाहिए। समय-समय पर सिक्योरिटी चेकअप करना अच्छी आदत है।
सेव्ड पासवर्ड की जांच करते रहें
- गूगल पासवर्ड मैनेजर आपके सेव किए गए पासवर्ड की निगरानी करता है। अगर कोई पासवर्ड कमजोर है, कई जगह इस्तेमाल हो रहा है या किसी डेटा लीक में सामने आया है, तो गूगल इसकी जानकारी देता है।
- ऐसे पासवर्ड तुरंत बदल देना चाहिए। हर वेबसाइट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।
विज्ञापन
रिकवरी फोन नंबर और ईमेल हमेशा अपडेट रखें
- अगर कभी आप अपना पासवर्ड भूल जाएं या अकाउंट लॉक हो जाए, तो रिकवरी फोन नंबर और रिकवरी ईमेल ही सबसे पहले काम आते हैं।
- इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर सक्रिय हो। रिकवरी ईमेल अभी भी आपके पास हो और जरूरत पड़ने पर उसी से अकाउंट रिकवर किया जा सके।
- साथ ही पुराने या बंद हो चुके नंबर और ईमेल को तुरंत अपडेट कर देना चाहिए।
टू-स्टेप वैरिफिकेशन (2FA) तुरंत ऑन करें
- अगर आपने अभी तक टू-स्टेप वैरिफिकेशन (2FA) चालू नहीं किया है, तो इसे तुरंत ऑन कर देना चाहिए। इसके बाद केवल पासवर्ड डालना काफी नहीं होगा।
- हर लॉगिन पर ओटीपी या ऑथेंटिकेशन एपके जरिए अतिरिक्त पुष्टि करनी होगी।
- इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर किसी को आपका पासवर्ड भी पता चल जाए, तब भी वह आपके अकाउंट में आसानी से लॉगिन नहीं कर पाएगा।
थर्ड-पार्टी एप्स की एक्सेस सीमित रखें
- आजकल कई वेबसाइट और एप्स गूगल अकाउंट से लॉगिन करने का विकल्प देते हैं। समस्या तब होती है जब हम वर्षों पुराने या इस्तेमाल न होने वाले एप्स को भी गूगल अकाउंट का एक्सेस दिए रखते हैं।
- समय-समय पर जांचें कि कौन-कौन से एप्स जुड़े हैं। जिनका इस्तेमाल नहीं करते, उनका एक्सेस हटा दें। अनजान एप्स को कभी भी जरूरी परमिशन न दें। इससे आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहती है।
विज्ञापन
गूगल अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए ये आदतें भी अपनाएं
सिर्फ सेटिंग्स बदलना ही काफी नहीं है। नियमित रूप से सिक्योरिटी चेकअप करें।
- पासवर्ड अपडेट करें।
- रिकवरी जानकारी सही रखें।
- 2FA चालू रखें।
- अनावश्यक एप्स का एक्सेस हटाएं।
- ये छोटी-छोटी सावधानियां बड़े साइबर हमलों से बचा सकती हैं।