सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   when you should need three phase electricity connection in india rules

Tech Tips: घर में हैं 2-3 AC, गीजर और माइक्रोवेव, तो जल्दी करवा लें ये काम, वरना कट सकता है आपका बिजली कनेक्शन

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 20 Apr 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Electricity Connection Upgrade: अगर आपके घर में AC, गीजर, माइक्रोवेव जैसे ज्यादा बिजली खपत वाले उपकरण हैं, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। बढ़ते लोड के साथ सही बिजली कनेक्शन न होने पर पेनाल्टी या कनेक्शन कटने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है। जानिए घर में उपकरणों के अनुसार कैसा बिजली कनेक्शन लेना चाहिए।

when you should need three phase electricity connection in india rules
कब लेना चाहिए थ्री-फेज कनेक्शन? - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार

गर्मी के मौसम में घरों में एयर कंडीशनर (AC), गीजर, माइक्रोवेव और पानी की मोटर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। लेकिन कई लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि इन उपकरणों के कारण घर का कुल बिजली लोड भी बढ़ जाता है। अगर लोड ज्यादा है और कनेक्शन उसी हिसाब से अपग्रेड नहीं किया गया, तो बिजली विभाग की ओर से कार्रवाई हो सकती है।
Trending Videos


दरअसल, हर घर को एक निश्चित लोड के अनुसार बिजली कनेक्शन दिया जाता है। आमतौर पर घरों में सिंगल फेज कनेक्शन होता है, जो सीमित लोड तक ही ठीक तरह से काम करता है। लेकिन जब उपकरणों की संख्या बढ़ जाती है, तो यह कनेक्शन पर्याप्त नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

when you should need three phase electricity connection in india rules
कम लोड के लिए है सिंगल फेज कनेक्शन - फोटो : एआई जनरेटेड
कब जरूरी हो जाता है थ्री-फेज कनेक्शन?
हर घर में थ्री-फेज कनेक्शन की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुछ स्थितियों में यह अनिवार्य हो जाता है। अगर आपके घर में कुल बिजली खपत 5 से 7 किलोवाट (kW) से ज्यादा हो जाती है, तो सिंगल फेज कनेक्शन को थ्री-फेज में बदलना जरूरी हो जाता है।

उदाहरण के तौर पर, अगर आपके घर में 2-3 AC, 2-3 गीजर, इंडक्शन, माइक्रोवेव और पानी की मोटर जैसे उपकरण एक साथ चलते हैं, तो यह हाई लोड की स्थिति बन जाती है। ऐसे में थ्री-फेज कनेक्शन बेहतर और सुरक्षित विकल्प होता है।

इसके अलावा, अगर आपके घर में बार-बार बिजली ट्रिप होती है, AC चलाने पर लाइट चली जाती है या वोल्टेज कम हो जाता है, तो यह संकेत है कि मौजूदा कनेक्शन आपके लोड को संभाल नहीं पा रहा।

when you should need three phase electricity connection in india rules
हैवी उपकरण ज्यादा हैं तो लें थ्री-फेज कनेक्शन - फोटो : Adobe stock
नियम क्या कहते हैं?
भारत में अलग-अलग राज्यों के बिजली वितरण कंपनियों (DISCOM) के अपने नियम होते हैं, लेकिन आम तौर पर 5 kW से ज्यादा लोड होने पर थ्री-फेज कनेक्शन लेना जरूरी माना जाता है।

घर के आकार और इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के आधार पर भी कनेक्शन तय किया जाता है। इसलिए बेहतर है कि आप अपने स्थानीय बिजली विभाग से संपर्क कर सही जानकारी लें।

when you should need three phase electricity connection in india rules
कट सकता है बिजली का कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock
नियम तोड़े तो क्या होगा?
अगर आपके घर में ज्यादा लोड है और आपने कनेक्शन अपग्रेड नहीं कराया है, तो आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बिजली विभाग ऐसे मामलों में पेनाल्टी लगा सकता है और कई गुना ज्यादा चार्ज वसूल सकता है। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर आपका बिजली कनेक्शन भी काटा जा सकता है।

इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के अनुसार, तय सीमा से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करना गलत माना जाता है और इस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

when you should need three phase electricity connection in india rules
जरूरत पड़ने पर करें अपग्रेड - फोटो : फ्रीपिक
क्या करना चाहिए?
अगर आपके घर में हाई पावर उपकरण हैं, तो समय रहते अपने बिजली कनेक्शन की क्षमता की जांच कराएं। जरूरत पड़ने पर सिंगल फेज से थ्री-फेज कनेक्शन में अपग्रेड कराना ही समझदारी है। इससे न सिर्फ बिजली की सप्लाई बेहतर होगी, बल्कि भविष्य में किसी तरह की पेनाल्टी या परेशानी से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed