FIFA World Cup 2026: मुफ्त में Live देखें फीफा वर्ल्ड कप, जानिए फ्री और पेड ऑप्शन की पूरी डिटेल
FIFA World Cup 2026 Free Live Streaming: फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि FIFA World Cup 2026 शुरू हो चुका है। भारत में इस मेगा टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार Zee Entertainment के पास हैं। इससे पहले कि आप मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लें, पहले जान लीजिए कि भारत में टीवी, लैपटॉप और मोबाइल पर मैच कहां और कैसे लाइव देखे जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ FIFA World Cup हर चार साल में आता है और पूरी दुनिया को टीवी या मोबाइल स्क्रीन से चिपका देता है। अगर आप भी फुटबॉल के जबरा फैन हैं और कोई भी ब्लॉकबस्टर मैच मिस नहीं करना चाहते, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग की पूरी गाइड। आइए जानते हैं कि भारत में आप इन मैचों को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
टीवी पर कैसे देखें FIFA World Cup 2026?
भारत में इस बार FIFA World Cup के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स (प्रसारण अधिकार) Zee Entertainment के पास हैं। कंपनी ने इसके लिए खास स्पोर्ट्स चैनल्स लॉन्च किए हैं:
- हिंदी कमेंट्री के लिए: Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 1 HD
- अंग्रेजी कमेंट्री के लिए: Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD
मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन कैसे देखें?
अगर आप सफर में हैं या टीवी की जगह अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर मैच देखना पसंद करते हैं, तो आपको ZEE5 एप डाउनलोड करना होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच ZEE5 एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। आप इंटरनेट की मदद से इसे अपने स्मार्ट टीवी पर भी कास्ट करके देख सकते हैं।
ZEE5 सब्सक्रिप्शन के प्लान्स और कीमत
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आपके पास ZEE5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। इसके मौजूदा प्लान्स कुछ इस तरह हैं:
- 3 महीने का प्लान: ₹799
- 1 साल (एनुअल) का प्लान: ₹1,699
- नोट: इस सब्सक्रिप्शन के साथ आप सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि ZEE5 पर मौजूद ढेरों वेब सीरीज, फिल्में और अन्य लाइव कंटेंट भी देख सकेंगे।
क्या फ्री में भी देख सकते हैं वर्ल्ड कप के मैच?
हां! अगर आप कोई भी सब्सक्रिप्शन नहीं खरीदना चाहते हैं, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है। जिन यूजर्स के पास DD Free Dish है, वे DD Sports चैनल पर वर्ल्ड कप के मजे ले सकते हैं। दूरदर्शन टूर्नामेंट के कुछ चुनिंदा और सबसे बड़े मुकाबले (जैसे नॉकआउट मैच, सेमीफाइनल और फाइनल) बिल्कुल मुफ्त में दिखाएगा। फ्री मैचों की पूरी लिस्ट टूर्नामेंट शुरू होने के करीब जारी की जाएगी।
ZEE5 की 'डिवाइस लिमिट' पर छिड़ा विवाद
अगर आप ZEE5 का सब्सक्रिप्शन लेने जा रहे हैं, तो एक जरूरी बात जान लें। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ZEE5 की डिवाइस लिमिट को लेकर काफी बहस हो रही है।
- क्या है शिकायत: पहले ZEE5 के एक सब्सक्रिप्शन से कई डिवाइसेस पर एक साथ कंटेंट देखा जा सकता था। लेकिन, अब कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें केवल एक ही डिवाइस पर एक्सेस मिल रहा है।
- कंपनी का रुख: ZEE5 की तरफ से अभी तक इस बदलाव पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
टेक टिप: वर्ल्ड कप के दौरान अगर आप अपना अकाउंट दोस्तों या परिवार के साथ शेयर करने का प्लान बना रहे हैं, तो सब्सक्रिप्शन खरीदने से पहले ZEE5 एप पर डिवाइस एक्सेस की लेटेस्ट शर्तें जरूर चेक कर लें, ताकि ऐन वक्त पर मैच देखते समय स्क्रीन ब्लॉक होने जैसी कोई दिक्कत न आए।